विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हैं   शिव मंदिर

शिव की महिमा पूरे विश्व में 

क्या आप जानते हैं कि भारत में ही नहीं विदेशों में भी कई शिव मंदिर है जो अत्यधिक लोकप्रिय हैं। इनमें से कई मंदिर तो हजारों वर्ष पुराने हैं और आज भी इनकी उतनी ही महिमा है जितनी इनके निर्माण के समय रही होगी।

मुन्नेक्षवरम मंदिर श्रीलंका 

ऐसी मान्यताएँ हैं की और पौराणिक कथाएं हैं जिनमें वर्णन मिलता है कि इस शिव मंदिर का निर्माण रामायण काल में हुआ था जब राम ने रावण को हराने के बाद यहाँ शिव की पूजा की थी। आज भी द्रविड़ शैली में बना मुन्नेक्षवरम मंदिर शिव भक्तों में अत्यधिक लोकप्रिय हैं।

1922 में मलेशिया में निर्मित इस शिव मंदिर में अजब आकर्षण है। यह बेहद खूबसूरत काँच से बना शिवालय है जिसकी दीवार पर 3,00,000 रूद्राक्ष की मालाएँ हैं।

आरूलिमगू श्रीराजा कलिअम्मन मंदिर, मलेशिया

नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ दुनिया भर से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर बहुत ही पुरातन समय से है यह अति प्राचीन मंदिर बागमती नदी के तट पर बना है और शिवभक्तों के लिए महत्वपूर्ण स्थान हैं।

पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल

यूँ तो स्विट्जरलैंड स्थित ये मंदिर छोटा है लेकिन अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसके गर्भगृह में शिवलिंग के पीछे भगवान शिव का नटराज स्वरूप दिखाई देता है और देवी पार्वती की शक्ति रूप में मूर्ति भी है।। स्विट्जरलैंड के इस शिवा टेम्पल में शिव से जुड़े सभी त्योहार धूमधाम से मनाये जाते हैं।

शिवा टेम्पल स्विटजरलैंड

सिवन कोविल मंदिर लंदन के लेविशाम में स्थित है। मंदिर का निर्माण प्राचीन शैव शास्त्रों के अनुसार किया गया था। शिवरात्रि के दिन यहाँ बहुत भीड़ और रौनक़ लगती है।

सिवन कोविल मंदिर लंदन

इस भव्य मंदिर का निर्माण लगभग 1987 में किया गया था। मंदिर में हिंदू और ऑस्ट्रेलियाई परंपराओं दोनों का समागम है और वास्तुकला की ये एक अद्भुत कहा यह एक अद्भुत का ये एक अद्भुत उदाहरण है।

शिवा विष्णु मंदिर मेलबॉर्न ऑस्ट्रेलिया

यह मंदिर बेहद ही खूबसूरत है। सन् 2004 में इस मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया।इस मंदिर का निर्माण कथित रूप से आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी शिवेंद्र महाराज और यज्ञ बाबा के मार्गदर्शन में हिंदू शास्त्रों के अनुसार किया गया था। यहाँ भगवान शिव नवदेक्ष्वर शिवलिंग के रूप में विराजमान है।

शिवा मंदिर ऑकलैंड न्यू ज़ीलैंड