Salman and Aamir

Who brought Salman and Aamir Khan together in 1994 Andaz Apna Apna Film: में आमिर खान और सलमान खान एक साथ फ़िल्म करने के लिए कैसे तैयार हुए यह एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है। पूरी कहानी सुनने से पहले हम आपको बताएंगे अपने ज़माने की चर्चित फिल्मी हस्ती विनय कुमार सिन्हा के बारे में। विनय कुमार सिन्हा 70 के दशक से ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे।

उन्होंने 1970 की चर्चित फिल्म धर्मेंद्र और वाहिद रहमान की ‘मन की आंखें’ में प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में काम किया। इसके बाद विनय ने कई फ़िल्मों में बतौर प्रोडक्शन मैनेजर के काम किया जिनमें मुख्य हैं जीतेन्द्र, हेमा मालिनी और शत्रुघन सिंह की ‘ भाई हो तो ऐसा’, शशि कपूर की फ़िल्म ‘आ गले लग जा’, रिशि कपूर की फ़िल्म ‘रफूचक्कर’ इत्यादि। 

अमजद ख़ान और विनय कुमार सिन्हा का रिश्ता

ग़ौर करने की बात यह है कि अपने गब्बर सिंह यानी अमजद ख़ान को डायरेक्टर के रूप में लाने वाले भी विनय कुमार सिन्हा ही थे। जब यह प्रडूसर बने तो इनके द्वारा निर्मित 1983 की फिल्म ‘चोर पुलिस’ में इन्होंने अमजद ख़ान को निर्देशक के रूप में मौक़ा दिया। अमजद ख़ान के साथ ‘अमीर आदमी गरीब आदमी’ भी इन्होंने ही बनाई थी। विनय कई साल अमजद ख़ान के सेक्रेटरी भी रहे। 

चर्चा उस फिल्म की जिसमें सलमान खान और आमिर खान (Salman and Aamir Khan) एक नज़र आए 

ख़ैर अब करते चर्चा करते हैं उस फिल्म की जिसमें आमिर खान और सलमान खान एक साथ कास्ट किए गए थे। हालाँकि सलमान और आमिर दोनो उस ज़माने में नए-नए फिल्म इंडस्ट्री में आए थे लेकिन फ़िर भी स्टार तो थे ही इसलिए उनको मनाना आसान नहीं था।  फिल्म का नाम तो आप शायद भांप ही गए होगे लेकिन इस दिलचस्प कहानी का लुत्फ़ उठायिए। इसमें छुपे बहुत से पहले शायद आप ना जानते हों।

अमजद ने जब विनय को अचानक सेक्रेटरी की जिम्मेदारी से हटा दिया

17 साल अमजद खान के सेक्रेटरी रहे विनय सिन्हा को अमजद खान ने अचानक सेक्रेटरी की जिम्मेदारी से हटा दिया।  तब उन्होंने इंडिपेंडेंट प्रोड्यूसर बनने का इरादा किया। उनकी दूरदर्शिता भी ख़ूब थी कि उन्होंने ने भविष्य के एक नहीं दो दो सूपर्स्टार्ज़ को पहले से ही पहचान लिया था। इरादा भी ऐसा कि किसी ने सोचा ना हो। विनय ने पहली बार आमिर खान और सलमान खान को साथ लेकर फ़िल्म बनाने की सोंची। इस महत्वकांक्षी इरादे को लेकर वह आगे बढ़े। 

सलमान और आमिर (Salman and Aamir) से किस तरह हुई विनय की मुलाक़ात 

पहले विनय आमिर खान से मिले। आमिर से मुलाकात में, आमिर खान ने उनसे कहा कि अगर विनय की  स्क्रिप्ट उन्हें अच्छी लगी तो आमिर इस फिल्म में जरूर काम करेंगे। अब बारी थी सलमान खान के पास पहुंचने की और क्योंकि विनय ने अपने मन में ठान ली थी कि इन दोनों को एक साथ लेकर ही फिल्म बनाएंगे तो सलमान को अप्रोच करने के लिए गए। विनय सिन्हा सलमान खान से मिले।

सलमान खान की अनोखी शर्त थी जिसे सुनकर शायद विनय साहब भी थोड़े से सकपका गए। सलमान खान ने कहा अगर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी होंगे तो वह काम करने को तैयार हैं। सलमान की शर्त बड़ी हटकर थी लेकिन विनय साहब भी इरादों के बहुत मजबूत थे।  जब मन में ठान ली तो ठान ली साहब। अब पीछे मुड़ना ना मुमकिन था। 

राजकुमार संतोषी को कैसे किया दिलाया जाए संतोष 

सलमान खान ने राजकुमार संतोषी का ही नाम क्यों लिया इस बात पर इंडस्ट्री में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन उस वक्त तक संतोषी अपना थोड़ा बहुत नाम कमा चुके थे। फिल्म निर्माण में उनकी प्रतिभा काफी लोग पहचानते थे और यह भी जानते थे कि वह आसानी से हर किसी फिल्म को निर्देशित करने वाले डायरेक्टरों में से नहीं थे। इसलिए विनय कुमार सिन्हा के लिए चुनौती जबरदस्त थी। उस वक्त राजकुमार संतोषी सिर्फ सनी देओल के लिए फ़िल्में बनाते थे। इस सब बातों को जानते हुए भी विनय सिन्हा जी राजकुमार संतोषी से मिलने पहुंचे।

मुलाकात में विनय ने राजकुमार संतोषी को बताया कि आमिर और सलमान तैयार है अगर आप इस फ़िल्म डायरेक्ट करने को तैयार हों। राजकुमार संतोषी इतनी आसानी से बनने वाले तो नहीं थे। राजकुमार संतोषी ने कहा उन्हें सोचने का वक्त चाहिए और विनय सिन्हा को अगले दिन बुलाया। संतोषी की यह बात सुनकर विनय का संतोष जैसे छिन सा गया। विनय सिन्हा थोड़े मायूस हो गए हैं और उन्हें इस आशंका ने घेर लिए कि राजकुमार संतोषी इनकार कर देंगे।

फ़ैसले के दिन क्या हुआ 

फिर अगला दिन आया। मायूसी को परे रखकर  विनय जी संतोषी से मिलने पहुँच गए। इरादे अगर मज़बूत हों तो तक़दीरें बदल जाती हैं। राजकुमार संतोषी ने कहा की वो फ़िल्म डिरेक्ट करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने विनय से गुज़ारिश की की उनकी मुलाक़ात मिर और सलमान खान से करवा दी जाए।

विनय सिन्हा फौरन आमिर और सलमान के पास गए और राजकुमार संतोषी के साथ एक मीटिंग फिक्स करवा दी। राजकुमार संतोषी ने स्टोरी सुनाई और दोनों तैयार हो गए। स्टोरी कोई मामूली नहीं थी। कहानी थी कल्ट फ़िल्म ‘अन्दाज़ अपना अपना की’। और यूँ हुई शुरुआत फ़िल्म अंदाज अपना अपना की जिसमें पहली बार आमिर और सलमान ने साथ साथ काम किया था।

फ़िल्म बन गयी कल्ट फ़िल्म

रिलीज़ होने पर उस दौर में अंदाज अपना अपना को उठा बधिया रेस्पॉन्स नहीं मिल पाया लेकिन वक्त के गुजरने पर इस फ़िल्म की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। फिल्म का एक डायलॉग लोगों को आज भी ज़ुबानी याद है। रवीना और करिश्मा कपूर रवीना टंडन और करिश्मा कपूर भी बतौर हीरोइन इसलिए साइन कर ली गई। 

यह फिल्म हिंदी फिल्म के इतिहास में एक अनूठी और यादगार फिल्म बनकर उभरी।  फिर चाहे तेजा और श्याम गोपाल बजाज  के डबल रोल में परेश रावल हों, या क्राइम मास्टर गोगो शक्ति कपूर हर मिनट, हर डाइयलोग में इस फ़िल्म को अमर बना दिया है। रॉबर्ट के किरदार में विजु खोते और भल्ला के रूप में शहज़ाद ख़ान के अविस्मरणीय अभिनय को कौन भूल सकता है।

फ़िल्म का संगीत भी बना यादगार  

म्यूज़िक डिरेक्टर तुषार भाटिया ने इस इस फिल्म का संगीत भी बड़ा हटकर और यादगार कम्पोज़ किया। सभी गीत मंजरों सुल्तानपुरी साहब ने लिखे और क़माल के लिखे हैं। नए अनसुने गायक विकी मेहता और बेहरोज चटर्जी का “एल्लो जी सनम हम आ गये” आज भी सुन लीजिए तो गुनगुना उठेंगे 

Elo Ji sanam | Courtesy: Dailymotion

इसी तरह सलमान ख़ान की आवाज़ बन चुके एस॰ पी॰ बालासुब्रमण्यम जब “ये रात और ये दूरी” गातें हैं और आशा भोंसले उनके सुर से सुर मिलातीं हैं तो बात कहीं और ही चली जाती है और बन जाता है कभी ना भूल पाने वाला एक गीत।

Yeh Raat aur yeh doori | Courtesy : Dailymotion

 

 जब गीतों की बात चल ही रही है तो आमिर और सलमान पर फ़िल्माया नोक झोंक और दोस्ती भरा गीत “दो मस्ताने चले जिंदगी बनाने” को नहीं भूल सकते जिसे रफ़ी से मिलती जुलती आवाज़ के मालिक देबाशीष दासगुप्ताऔर एस॰ पी॰ बालासुब्रमण्यम ने अपने स्वरों से क्या ख़ूब सजाया था। 

Do Mastane Chale | Courtesy: Daily Motion

क्या एक बार फिर साथ काम करेंगे सलमान ख़ान और आमिर ?

इंडस्ट्री इंडस्ट्री में चर्चे बड़े जोरों शोरों से हैं कि अंदाज अपना अपना का सीक्वल जल्द बनेगा। क्या सीक्वल में भी आमिर खान और सलमान खान (will Salman and Aamir work together) दोबारा से नजर आएंगे और दर्शकों का दिल चुराएंगे? क्या इस फ़िल्म को राज कुमार संतोषी दोबारा डिरेक्ट करेंगे? अभी तक का रिकॉर्ड तो यही है की आमिर और सलमान ने उस फ़िल्म के बाद फिर कभी साथ काम नहीं किया।

अगर राजकुमार संतोषी सलमान खान और आमिर खान (Salman and Aamir work) एक साथ आते हैं तो क्या दोबारा से वह जादू पैदा कर पाते हैं यह सब तभी संभव है अगर यह तीनों एक साथ आते हैं। मुस्तकबिल तो किसी ने देखा नहीं मगर अतीत में जो ख़ुद से वादा विनय सिन्हा ने किया उसको निभाने में एक यादगार फ़िल्म बन निकली। इसलिए स्स्वर्गीय विनय कुमार सिन्हा को शत शत नमन। 

Read more – Story behind Pyar hua Ikraar hua Song

Read more – 15 Films In Which Salman Played Prem Character | 15 फ़िल्में जिनमें सलमान प्रेम बने

Follow us on Facebook for more such Salman and Aamir Facts.