Amitabh Bachchan in Rang Barse Bheege Chunarwaali

Amitabh Rang Barse bheege Holi Song Story: बॉलीवुड के बहुत बड़े शोमैन राज कपूर साहब बहुत भावुक फिल्मकार थे। उनकी फिल्मों में आप को भारत के संपूर्ण सामाजिक संस्कार, सौंदर्य व्यवहार, प्रकृति बहार और स्वभाव का बेबाक और सजीला वर्णन देखने को मिलता है। उन्होंने जिस देश में गंगा बहती है जैसी भाव प्रणय फिल्म बनाई। 

इन्हीं राज कपूर द्वारा बॉलीवुड के आर के स्टूडियो में हर साल बहुत बड़ा होली पर्व समारोह का आयोजन किया जाता था। जिसमें सभी कलाकार अपनी अपनी भागीदारी देते थे। इस होली आयोजन का क्या है नाता अमिताभ बच्चन के मशहूर गाने ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ से, आइए विस्तार से जानते हैं! 

होली का हिन्दी फ़िल्मों एक विशेष स्थान 

एक समय था जब हिंदी फिल्मों में भारतीय त्योहारों की बानगी खूब देखने को मिलती थी। होली को तो खूब तामझाम और ग्लैमर अंदाज में फिल्माया जाता था। इतना ही नहीं, फिल्मी सितारे तो निजी स्तर पर भी काफी फिल्मी अंदाज में होली का आयोजन करते थे। सार्वजनिक रूप से होली मनाने की चलन पृथ्वीराज कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन तक चला। यह एक तरह से खेमे की तरह था।

बॉलीवुड के सबसे मशहूर होली समारोह कौन से थे?

सबसे मशहूर थी राजकपूर की होली, जहां बड़े-बड़े सितारे पहुंचते थे। इस समारोह में न्यौता मिलना शान की बात समझी जाती थी। हालांकि, अब बॉलिवुड के सितारे भी बड़े स्तर पर होली का आयोजन नहीं कर रहे हैं। आज जानते हैं बॉलीवुड के सितारों की कुछ मशहूर होली, जो किन्हीं वजहों से अब नहीं मनाई जाती है।

राज कपूर के RK Studios की सबसे रंगारंग होली 

राज कपूर की ओर से आयोजित होली बॉलीवुड में सबसे मशहूर थी। इसका आयोजन आरके स्टूडियो में होता था। इस आयोजन का काफी नाम था। इसमें सभी बड़े सितारे आते थे। होली मनाने के लिए उन्हें आमंत्रण भेजा जाता था। यहां बड़े टब में रंग होता था, जिसमें सभी को सराबोर किया जाता था। दिन पर गाना-बजाना चलता था। ये सितारों यहां नाचते-गाते थे। 

सुबह से शाम कैसे होती थी RK Studio में 

सुबह से शाम तक खाना-पीना चलता था। कहा जाता था कि जब तक सितारा देवी और गोपी कृष्ण इसमें नहीं नाचते, इसे पूरा नहीं माना जाता था। जब मेरा नाम जोकर फ्लॉप हो गई, आरके प्रॉडक्शन घाटे में चला गया, तब भी यहां होली का आयोजन किया गया। 1988 में राज कपूर के निधन के साथ ही यहां होली समारोह बंद हो गया।

राज साहब के निधन के बाद होली पर बड़ा खालीपन है

राज कपूर का होली महोत्सव राज कपूर के जाने के बाद धीरे-धीरे बंद हो गया। अब आपको होली कपूर स्टूडियो की नहीं मिलती। राज कपूर ने अपनी पारिवारिक विरासत और सामाजिक विकास को अपने महान पिता पृथ्वीराज कपूर की सीख को आगे बढ़ाते हुए होली समारोह में बॉलीवुड में रंग जमाया। वह ज़माना काफी समय तक याद रहेगा। 

कपूरों की नई पीढ़ी से उम्मीद थी बॉलीवुड को लेकिन 

यह आयोजन इसलिए अहम था कि आज इसके नहीं होने से लगता है कि इसके साथ ही बॉलीवुड से होली कहीं दूर चली गई है। मुंबई की फ़िल्म इंडस्ट्री में कई लोगों को मानना है कि कपूर परिवार की नई पीढ़ी का फ़र्ज़ बनता है कि इस परंपरा वापस लाएँ। लेकिन रणबीर, करीना, करिश्मा जैसे नए ज़माने के कपूरों ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। या तो वे व्यक्तिवादी हैं या उनके पास समय और दूरदृष्टि की कमी है

अन्य बड़े सितारों ने भी किया राज कपूर को कॉपी 

अमिताभ बच्चन के घर होली जलसा 

राज कपूर के होली समारोह को देखते हुए फिल्मी दुनिया के अन्य बड़े सितारे भी अपने यहां होली पर्व का आयोजन करने लगे थे। इसी को देखते हुए अमिताभ बच्चन के घर भी होली का जलसा होने लगा था।

रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे, अमिताभ पर फिल्माया यह गाना होली के मशहूर गानों में से है शायद सबसे लोकप्रिय गीत है। जिन दिनों अमिताभ बच्चन अपने जुहू वाले बंगले पर होली का बड़ा समारोह रखते थे, तो यह गाना खूब बजता था। इस जलसे में बॉलिवुड के सभी बड़े सितारे शामिल होते थे। साल 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों के बाद बच्चन परिवार ने सार्वजनिक रूप से होली का जश्न मनाना बंद कर दिया।

बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार अमिताभ बच्चन अपने पारिवारिक संबंधों को स्पष्ट करने और अपने रेखा के साथ प्रेम संबंधों को नकारने के लिए कुछ करने की फ़िराक़ में थे। फिर यश चोपड़ा के साथ वह जनता के सामने सिलसिला फिल्म लेकर आए जिसमें यह बेमिसाल लोकप्रिय गाना था। 

अपने पिता द्वारा रचित ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ गीत (Amitabh Rang Barse bheege Holi Song Story) कहीं भी बजे तो लगता है कि मुंबई बॉलीवुड का होली समारोह लौट आया। और वैसे भी इस गीत के बिना होली का समारोह बदरंग और अधूरा है।इस गीत का फ़िल्मी होली जलसों से क्या संबंध है, आगे इसपर भी बात होगी। 

यश चोपड़ा साहब का होली आयोजन 

बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में और एक्टर्स देने वाले यश चोपड़ा भी होली का आयोजन करते थे। यशराज स्टूडियो में पार्टी रखी जाती थी, जिमें उनके करीबी और स्टाफ शामिल होते थे। उनके निधन के बाद यह समारोह भी बंद हो गया।

सुभाष घई की मड आइलैंड वाली ज़बर्दस्त होली पार्टी 

राजकपूर की तरह सुभाष घई को भी शोमैन माना जाता है। ऐसे में सुभाष घई भी अपने मड आइलैंड वाले बंगले पर होली का आयोजन करते थे। इसमें भी बड़े-बड़े सितारे पहुंचते थे। वे एक्टर से लेकर टेक्नीशियंस तक को होली खेलने बुलात थे। 80 के दशक में इनका होली समारोह भी काफी मशहूर रहा। इसके बाद यह आयोजन भी बंद हो गया।

शबाना आजमी और जावेद अख्तर का होली सेलिब्रेशन 

शबाना आजमी और जावेद अख्तर के घर होने वाला होली सेलिब्रेशन भी हाल ही के वर्षों तक काफी मशहूर हुआ करता था। श्रीदेवी के निधन के बाद शबाना आजमी ने इस आयोजन को बंद कर दिया।

अब बात करते हैं अमिताभ बच्चन के मशहूर गीत ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’ की – Amitabh Rang Barse bheege Holi Song Story

भाग्य कनेक्शन से कुछ जानकारी यह है कि कभी अमिताभ बच्चन की 9 फिल्में फ्लॉप होने के बाद अमिताभ आरके स्टूडियो आए और होली पार्टी में ऐसा गाना गाया जिससे उनकी डूबती नैया पार हो गई।

कैसे हुआ इस होली एंथम का जन्म 

होली पर बजने वाला मशहूर गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’ अमिताभ बच्चन ने पहली बार हिंदी सिनेमा के शोमैन राजकपूर के कहने पर गाया था। इस सुपरहिट होली के गाने ने अमिताभ की फिल्मी करियर के ग्राफ को ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया था।

जब पहली बार अमिताभ ने यह गाना गया तो वह बहुत मायूस थे 

होली का मौका हो और ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’ गाना (Amitabh Rang Barse bheege Holi Song Story) न बजे, ये भला कभी हो सकता है ? अमिताभ बच्चन के इस गाने का बजना, सुनना और सुनाना होली के त्योहार को और चटखदार बना देता है। रंगों के इस पावन त्योहार को खूबसूरत बनाने में रंगों के अलावा गानों का भी खास योगदान रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी अमिताभ के जिस गाने को सुनकर लोग उत्साह में नाचने-थिरकने लगते हैं। उस गाने को जब पहली बार अमिताभ ने गाया था तो अमिताभ बेहद मायूस थे।

राज कपूर की पार्टी में कैसे जीता बच्चन ने सबका दिल 

Amitabh Rang Barse bheege Holi Song Story
Raj Kapoor, Amitabh Bachchan and Shammi Kapoor enjoying Holi Festival – Amitabh Rang Barse bheege Holi Song Story

शोमैन राज कपूर होली खेलने और होली पार्टी के लिए मशहूर थे। उनके आर के स्टूडियो में खूब धमाल होता था। राज कपूर की होली पार्टी में नए-पुराने सभी कलाकार जोशो खरोश के साथ शिरकत करते थे। इस पार्टी में होली की अजब ख़ुमारी तो होती ही थी, कई बार लोगों का टैलेंट काम दिलवाने में अहम भूमिका भी निभाता था। 

फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने दिग्गजों के सामने अपने इस गाने के हुनर से अमिताभ बच्चन ने आर के कपूर स्टूडियो में ऐसा दिल जीता कि फ्लॉप फिल्मे झेल रहे बिग बी सफलता की ऊंचाई पर पहुंच गए। अमिताभ बच्चन की एक के बाद एक लगातार 9 फिल्में फ्लॉप हो गई थीं।अमिताभ ने आरके स्टूडियो में गाया pehlii बार गया था ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’। 

इस गाने की बदौलत बच्चन का करियर दोबारा आया पटरी पर 

होली का मौका था और अमिताभ आर के स्टूडियो पहुंचे तो राजकपूर ने कहा आज कोई धमाल हो जाए, देखो कितने सारे लोग यहां आए हैं। सब तुम्हारा टैलेंट देख सकेंगे। राजकपूर के इशारे पर अमिताभ ने पहली बार अपनी आवाज में ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’ झूम कर गाया। अमिताभ के अंदाज पर वहां मौजूद सारे लोग झूम उठे और इस गाने ने यश चोपड़ा का ऐसा दिल जीता कि अपनी फिल्म ‘सिलसिला’ में उन्होंने इसका इस्तेमाल किया।

मुंबई के सितारों के दुनिया से जाने के बाद बॉलिवुड के होली समारोह लगभग गायब हो गए। लेकिन आज भी राजकपूर के इशारे पर अमिताभ बच्चन द्वारा गाया गीत रंग बरसे भीगे चुनर वाली समूचे भारत की होली में प्यार और उमंग मस्ती के रंग पिरोता है। 

लिहाज़ा अंत में कहा जा सकता है कि मुंबई बॉलीवुड के होली समारोह को शुरू करने वाले शो मैन राज कपूर साहब और उसमें अपने बेजोड़ गीत के ज़रिए उमंग और प्रेम मस्ती के भाव भरने वाले महा नायक अमिताभ बच्चन का होली प्रेम भाव आज़ भी समूचे देश में रंग बरसे गीत के साथ सलामत है और आने वाले वर्षों में सलामत रहते हुए सभी को होली के रंगों में सराबोर करता रहेगा। आप सभी को fastfwdz.com की ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Table of Contents

Read more: Amitabh Bachchan Facts: अमिताभ बच्चन नहीं थे डॉन किरदार के लिए पहली पसंद

Follow us on Facebook for more such untold facts about Amitabh Rang Barse bheege Holi Song Story.

Written by

Sharad Mishra

वरिष्ठ पत्रकार