Laxmikant jealous of Kishore Kumar because of a song, Why

Laxmikant jealous of Kishore Kumar because of a 1980 song, Why?: गायक किशोर कुमार ने संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के लिए ना जाने कितने हिट गाने गाए होंगे। ज़ाहिर सी बात है उनमें बहुत अच्छा रिश्ता भी रहा होगा। फिर ऐसी कौन सी बात हो गई थी कि किशोर कुमार के द्वारा गाए हुए एक गाने से लक्ष्मीकांत दुखी क्यों हो गए । आइए जानते हैं इस किससे के बारे में विस्तार से।

यह बात उस ज़माने की है जब सुभाष घई फिल्म इंडस्ट्री में थोड़े नए थे और उनकी दो फिल्में ना सिर्फ़ आ चुकी थीं, हिट भी साबित हुईं थीं। यह दो फ़िल्में थीं ‘कालीचरण’ और ‘विश्वनाथ’। हालांकि दोनों ही फिल्में हिट रहीं थीं और फ़िल्मों को प्रशंसा भी अच्छी मिल रही थी लेकिन  सुभाष घई के बारे में यह कहा जाने लगा था कि  सुभाष घई की फिल्मों का म्यूसिक कुछ ख़ास नहीं होता।

सुभाष घई को इस बात ने काफ़ी दुखी कर दिया। सुभाष घई  ने इस बात को एक चैलेंज के रूप में स्वीकार किया और उनकी आने वाली सभी फिल्मों का गीत सगीत कितना यादगार और मज़ेदार रहा है यह हम सभी जानते हैं। सुभाष घई की अगली फ़िल्म में ऐसा क्या हुआ कि गायक किशोर कुमार के द्वारा गाये हुए एक गाने से लक्ष्मीकांत दुखी हो गए, आज हम उसकी चर्चा करेंगे (Why Laxmikant jealous of Kishore Kumar because of a song)। 

नई म्यूज़िकल में सुभाष अपनी मनपसंद जोड़ी को ही संगीत का कार्यभार देना चाहते थे 

‘कालीचरण’ और ‘विश्वनाथ’ के बाद सुभाष घई एक नई म्यूजिकल लव स्टोरी आधारित फिल्म बना रहे थे। कुछ लोगों ने सलाह दी कि वह इस म्यूजिकल लव स्टोरी में आर.डी.बर्मन को बतौर संगीतकार ले लें क्योंकि उस समय आर.डी.बर्मन का ज़बर्दस्त दौर चल रहा था। मगर सुभाष घई को अपने फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर्स लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी पर पूरा विश्वास था। वह लक्ष्मीकान्त प्यारेलाल की जोड़ी को किसी भी संगीतकार से बदलने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ थे। इसलिए सुभाष घई ने किसी की भाई ना सुनी और एल.पी (Laxmikant Pyarelal) को साथ लेकर फ़िल्म ‘कर्ज़’ की तैयारी शुरू कर दी। 

फिर वह गीत रिकॉर्ड हुआ जिसे लक्ष्मीकांत ने गाया 

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल यह जानकर ख़ुश भी हुए और आभारी भी हुए कि सुभाष घाई उन पर इतना भरोसा करते हैं। एल.पी की जोड़ी ने भी इसके म्यूसिक बनाने में पूरी जान झोंक दी और आप सभी को पता है कि क़र्ज़ का गीत संगीत कितना बड़ा हिट रहा है। उस फ़िल्म का एक गाना महबूब स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया, जिसे स्वयं लक्ष्मीकांत जी ने ख़ास अपनी ही आवाज़ में गाया। लक्ष्मीकांत की आवाज में इस गीत को सुनकर सभी ने पसंद करा, और तो और सुभाष घई भी गीत सुनकर बहुत प्रभावित हुए। 

लक्ष्मीकांत जी का गीत सबको पहली बार में ही भा गया 

जिसने भी ये गीत लक्ष्मीकान्त जी की आवाज़ में सुना, सभी ने एकमत से यह मशवरा दिया कि इस गाने को लक्ष्मीकांत की आवाज़ के साथी पिक्चराइज करना चाहिए। सुभाष घई सबकी बात सुन तो रहे थे लेकिन साथ ही साथ कुछ सोच भी रहे थे। ना जाने क्यों सुभाष कही थोड़े से परेशान नज़र आ रहे थे, क्योंकि यह उनकी पहली म्यूजिकल फ़िल्म थी और वह कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते थे।  इसलिए वो इस गीत को किसी स्थापित, बड़े सिंगर की आवाज में रखना चाहते थे।

लक्ष्मीकांत जी को बात हज़म नहीं हुई Laxmikant jealous of Kishore Kumar because of a song, Why?

Why Laxmikant felt jealous of Kishore Kumar because of a song
Kishore Kumar with Music DIrector Laxmikant

इस सिलसिले में सुभाष ने लक्ष्मी प्यारे से भी बात की, लेकिन लक्ष्मी जी को यह बात पसंद नहीं आई। सूत्रों के अनुसार इस बात के बिल्कुल खिलाफ हो गए, क्यूनी उन्हें लगा कि इस गीत को उन से अच्छा कोई गा नहीं सकता। अब इतनी तारीफ मिलने के बाद लक्ष्मीकांत इस गीत को लेकर थोड़े से संवेदनशील और पज़ेसिव हो गए थे। शायद उनकी जगह कोई और कलाकार होता तो वह भी ऐसा ही करता। 

लक्ष्मीकांत जी भावुक हो चले थे 

लक्ष्मी इतने भावुक हो चले थे कि इस गीत को लेके उन्होंने चार बार रिकॉर्डिंग की तारीख़ तक कैंसिल करवा दी। दूसरी तरफ़ सुभाष घई भी अपनी ज़िद के पक्के थे, और अड़े रहे। मामला बिगड़ सा जया था। आख़िरकार प्यारे लाल जी ने लक्ष्मीकांत जी को अकेले में समझाया कि गाना उनकी आवाज़ में अच्छा है मगर, सुभाष को किसी स्थापित स्टार सिंगर की आवाज चाहिए। लक्ष्मीकांत को मन मारकर अब बात को मानना पड़ गया। बड़े दुखी मन से उन्होंने किशोर कुमार की आवाज़ में उस गाने को रिकॉर्ड कराया (story behind Laxmikant jealous of Kishore Kumar because of a song)। 

फिर यह गीत गया दिग्गज किशोर कुमार ने 

किशोर कुमार का यह गीत सुपर डुपर हिट हो गया और आजतक बहुत पसंद किया जाता है। फ़िल्म कर्ज़  का वह गीति जिसे पहले लक्ष्मीकांत जी की आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया था सबको पसंद भी आया था , बाद में उसी गीत को किशोर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया गया और ऋषि कपूर पर पिक्चराइज भी हुआ। 

फ़िल्म ‘क़र्ज़’ और यह गाना दोनों सुपर डुपर हिट रहे 

फ़िल्म भी सुपर डुपर हिट हो गयी और किशोर कुमार का गाना भी हिट हो गया। जानते हैं इस गाने के बोल क्या थे? गाने के बोल है ‘ओम शांति ओम’। हो सकता है लक्ष्मीकांत जी को इस गाने हिट होने के बावजूद भी अपना वाला वर्ज़न ही पसंद आता रहा हो,  लेकिन इस गाने की क़िस्मत में तो किशोर कुमार की ही आवाज में प्रसिद्धि लिखी थी। 

Song OM Shanti Om was sung by Laxmikant which got replaced by Kishore Kumar’s version

कैसे समझाया होगा एक कलाकार ने अपने मन को 

कभी-कभी कलाकार को अपनी कृति स्वयं से भी ज्यादा प्रिय लगने लगती है और ऐसे में उस कृति का श्रेय किसी और को मिल जाए तो मन बहुत दुखी होता है। लक्ष्मीकांत जी पर भी क्या बीती होगी इसका अंदाज़ा हम लगा सकते हैं, लेकिन होनी को कोई टाल नहीं सकता है। शायद लक्ष्मीकांत जी ने अपने मन को यही कह कर समझाया होगा ‘ओम शांति ओम’

Read more: – मुझ को इस रात की तनहाई में आवाज़ ना दो: दर्द जब आनन्दमय बन जाए

Follow us on Facebook for more untold facts about Laxmikant jealous of Kishore Kumar because of a song, Why.