Virat Kohli Anushka Sharma daughter Vamika and son Akaay created by AI

Power of Virat Kohli: कहते हैं कि प्यार में बहुत ताक़त होती है। विराट कोहली ने अनुष्का से अपने प्यार की वजह से इसे अभी तक साबित भी कर दिया है।विराट कोहली ने अपनी ग्लैमर और फेमस लाइफ के बीच अपने प्यार को ही अपना जीवन साथी बनाया था। विराट की ऐसी उर्वर और भावुक सोच को अब सुनहरे आयाम भी मिलने लगे हैं। 

विराट ने जब कप्तानी गवाई तो लगता था सब ख़त्म 

चयन कर्ता  और मुंबई लॉबी के मायाजाल से फंस कर अपनी कप्तानी गंवाने वाले विराट कोहली के बारे में करीब तीन साल पहले लोग कहने लगे थे कि अब विराट कोहली से 71वीं सेंचुरी नहीं लगेगी और धीरे धीरे उनके क्रिकेट पर विराम लग ही जाएगा। आपको पता होना चाहिए कि हर तीसरे मैच में एक शतक लगाने वाले विराट कोहली से क़रीब ढाई साल तक एक भी शतक नहीं लग पाया था। तभी तो अतार्किक आलोचक विराट कोहली पर अपना गाल बजाने लगे थे। लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। 

फिर विश्व कप आया: अनुष्का और वामिका की ताक़त थी साथ 

विराट ने शतक भी लगाया और विश्व कप के बड़े मैच सेमीफाइनल में मुंबई में ही क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का वन डे में 49 शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि विराट का प्यार अनुष्का शर्मा उनकी धर्म पत्नी के रूप में उनको हर पल ताक़त दे रही थीं। सच ही कहा गया है कि सच्चे प्यार में बहुत ताकत होती है। 

और तो और उस समय विराट के प्यार की नेमत भी यानी बेटी वामिका भी उनके साथ थीं। प्यार अगर दिल से हो तो वह बहुत ताकत देता है। इतनी ताकत देता है कि दुनिया कितना भी विरोध कर ले पर आदमी अपने प्यार की ताक़त से समूची दुनिया को अपना दीवाना बना कर रख देता है। 

अब आ गया है अकाय भी 

Power of Virat Kohli
Virat Kohli with son Akaay (image created by AI) – Is Akaay Reason behind Power of Virat Kohli

विराट के प्यार की पहली नेमत वामिका के बाद अब दूसरी नेमत यानी विराट के बेटे अकाय भी उनके पास आ गए हैं। विराट कोहली के अब तक के खेल और जीवन को देखते हुए यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि अकाय के आने के बाद प्रेमी विराट अपने प्यार की ताकत से सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे।

लोगों की मान्यता: अकाय विराट के पापा भी हो सकते हैं

हमारे यहां कहा जाता है कि घर के बड़े बुजुर्ग प्यार और स्नेह की वजह से अपने ही घर में किसी न किसी रूप में जन्म लेते हैं। अकाय के होने के बाद, इस दिनों विराट के चाहने वाले और उनके करीबी लोग के मन में एक अनूठी धारणा ने जन्म लिया है। हो सकता है कि विराट के पापा ही अकाय के रूप आ सकते हैं। विराट के पापा प्रेम चंद कोहली भी विराट को क्रिकेट का बड़ा खिलाड़ी बनते देखना चाहते थे। इसी हसरत की वजह से विराट के पापा अकाय के रूप में आ सकते हैं। 

अगर ऐसा है तो विराट के क्रिकेट कैरियर को पांच साल और मिल सकते हैं। मतलब 2028 का ओलंपिक खेलों में भाग लेकर विराट क्रिकेट से विदा हो सकते हैं। ऐसा हुआ तो यह सोने पर सुहागा जैसा होगा क्योंकि ओलंपिक खेलों के आयोजन समिती के प्रमुख ने कहा था कि विराट कोहली की लोकप्रियता से ही क्रिकेट ओलंपिक में शामिल हो पाया है।

अब हम लोग विराट के बच्चों के नाम पर कुछ बात करते हैं

15 फरवरी 2024 को क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। दोनों ने अपनी बेटी वामिका की तरह ही अपने  नन्हे बेटे का भी एक यूनीक और आध्यात्मिक नाम यानी ‘अकाय’ रखा है। 

अकाय नाम का मायना सनातन मान्यताओं और तुर्की भाषा दोनों में बड़ा ख़ास है  – Meaning of Akaay

इन दोनों ही नामों का अर्थ बहुत खास है। अकाय का शाब्दिक अर्थ है जिसकी कोई काया यानी शरीर न हो अर्थात जो ‘निराकार’ हो। इस अर्थ में यह शब्द भगवान शिव को दर्शाता है, क्योंकि सनातन मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को भी निराकार माना गया है। वहीं, अकाय का अर्थ तुर्की भाषा में भी बहुत खास है। तुर्की भाषा में अकाय का अर्थ होता है- चमकता हुआ चांद या फिर पूर्णिमा का चंद्रमा।  

वामिका का अर्थ – Meaning of Vamika

विराट और अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है, वह भी आध्यात्मिक महत्व रखता है। वामिका देवी दुर्गा को कहा जाता है। देवी दुर्गा का एक विशेषण भी है। इस नाम का अर्थ भगवान शिव और पार्वती का मिलाजुला स्वरूप भी है।

आक्रामक विराट कोहली का असली स्वभाव कुछ और है – Virat Kohli real Nature

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट परंपरा में अपनी लगन और मेहनत से एक नया मुकाम हासिल करते ही रहें हैं। अब दो बच्चों के माता-पिता बनने का सौभाग्य भी प्राप्त कर लिया है। अपने क्रिकेट जीवन के दौरान फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के नजदीक आने के बाद उनसे इतनी नज़दीकी बढ़ी कि उनमें आपस में प्यार हो गया। दोनों ने बाद में शादी भी कर ली। कहते हैं विराट कोहली के पास लड़कियों की कोई कमी नहीं थी। वह पहले से ही स्टार हो चुके थे लेकिन उन्होंने अपने साथ विज्ञापन में काम करने वाली अनुष्का शर्मा से ही शादी की। 

इस बात से यह ज़ाहिर होता है कि विराट जीवन साथी के तौर पर कर्त्तव्य परायण और वफादार  सहभागी हैं।इसी लिए शादी के बाद उनके किसी अफेयर की कोई खबर नहीं आती। वह एक फ़ैमिली मन हैं बेहद समर्पित पति हैं।विराट के अंदर की है यह प्रेम भावना बताती है कि विराट में असल वैवाहिक जीवन में शांत और निष्ठावान हैं। उनकी आक्रामकता सिर्फ मैदान तक ही सीनेट है वह भी  सिर्फ़ जीत के लिए रहती है।

विराट का प्यार के प्रति समर्पण

विराट का प्यार के प्रति समर्पण और अनुष्का से शादी यह बताता है कि विराट कोहली दिल से कितने अच्छे इंसान हैं और इसी अच्छे इंसान को अब बेटी के बाद बेटे के बाप बनने का सौभाग्य भी मिल गया है बेटी का नाम उन्होंने वामिका रखा और बेटे का नाम अकाय रखा  है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों अपने-अपने क्षेत्र के तुरंधर प्रतिभावान लोग हैं।

मीडिया में चर्चा 

अपने बच्चों के विशेष नाम के बाद फिर से एक बार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारतीय जनमानस में चर्चित हो गए हैं। विराट कोहली के बेटी के बाद अब बेटे के नाम पर मीडिया में और जोर-शोर से चर्चा हो रही है। बेहद अमीर और मॉडर्न यूथ आइकॉन होने के बावजूद विराट और अनुष्का ने अपने बच्चों का नाम इतने अच्छे ढंग से रखा है जो नाम भारत की संस्कृति और सभ्यता का यशोगान और गुणगान कर रहे हैं।

संस्कार संस्कृति से जुड़े हैं अनुष्का और विराट  

इतने बड़े पद पर एवम ग्लैमरस रौनक के बीच, पैसों के बीच में रहने के बावजूद विराट और अनुष्का ने नाम रखने में संस्कार संस्कृति का काफी ध्यान रखा। यह देश के अन्य सितारों को इशारा करता है कि विराट और अनुष्का की तरह देश की संस्कृति और सभ्यता का अनुगमन करते हुए अपने बच्चों का नाम रखें जिसके जरिए देश की संस्कृति का और गुणगान, यशोगान हो। 

विराट को पहचानना आसान कार्य नहीं

विराट कोहली के बारे में अक्सर कहा जाता है कि विराट कोहली आक्रामक हैं। लड़ने वाले हैं। घमंडी हैं। लेकिन विराट कोहली को जैसे करीब से देखने के बाद समझ आता है कि विराट कोहली में आक्रामकता सिर्फ जीत के लिए और वह हमेशा जीतना चाहते है। जिस प्रकार से सच हमेशा कड़वा होता है और वह हमेशा तीखे प्रकार होता है तो विराट कोहली क्रिकेट के सच के इसी प्रकार के हैं। 

इसी कारण ही वह विरोधियों के दांत तले उंगलियां दबा के इकट्ठा करने में हर पल विश्वास रखते हैं। ऑस्ट्रेलिया हो, इंग्लैंड हो या दक्षिण अफ्रीका हो सबको उन्हीं की ज़मीन में हराने वाले विराट कोहली कभी ऑस्ट्रेलिया में भद्दी गाली सुनने के बावजूद पूरी ऑस्ट्रेलिया के वहां की झुंड भीड़ से लड़के उन्हें उंगलियों का शिकार जाकर बता दिया था। लेकिन उसके बाद वहीं शानदार टेस्ट शतक भी लगा दिया। 

इस तरह से विराट कोहली अपने आप ही सभी को यह बता दिया  हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम की नई लाइन उन्हीं के हाथों पर आ चुकी है। सचिन तेंदुलकर के बाद अब उनका ही नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। वैसे भी वनडे के 50 शतकों का रिकॉर्ड विराट कोहली सचिन तेंदुलकर का तोड़ चुके हैं। 

अब विराट कोहली कुछ इंतजार के बाद आराम से विश्राम लेने के बाद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। इसमें किसी को भी कोई संदेह नहीं होना चाहिए। क्योंकि विराट कोहली के पास अब प्यार अनुष्का शर्मा के साथ प्यार की दो दो नेमत वामिका और अकाय भी हैं।

Read more: जब सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान की तरफ़ से भारत के ख़िलाफ़ खेला था 

Follow us on Facebook for more such rare facts about Power of Virat Kohli

Written by

Sharad Mishra

वरिष्ठ पत्रकार