Sukhwinder-SIngh-Sanjay-Dutt-Tejpal-Kaur-

Song which became reason of Sukhwinder Singh Tejpal Kaur Divorce. अपनी मोहब्बत का इज़हार  करने के लिए संगीत और शायरी से अच्छा शायद ही कोई साधन हो। आज इस कहानी की चर्चा आज हम कर रहे हैं उसमें संगीत भी है और शायरी भी शामिल है। जी हां बात कर रहे हैं मशहूर प्लेबैक सिंगर सुखविंदर सिंह और उनकी प्रेमिका तेजपाल कौर की जो एक गीतकार थीं।  गीतकार और गायक जब मिले तो मोहब्बत के रंग छा गए। बात शादी तक पहुँच लेकिन ऐसी क्या बात हो गई कि एक गीत की वजह से सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी तेजपाल कौर के बीच तलाक हो गया। आइए पूरी बात को गहराई से जानें। 

चंडीगढ़ में मोहब्बत पनपी

तेजपाल कौर चंडीगढ़ के एक पंजाबी अखबार से जुड़ीं हुईं थी। पत्रकार होने के साथ साथ वह गीत भी लिखा करती थी। तेजपाल और सूखविंडेर की मुलाक़ात उस दौर में हुई जब सुखविंदर एक अच्छे गायक तो थे लेकिन फिल्मों में उन्हें काम नहीं मिला था। दोनो का गीत, संगीत से लगाव कब आपसी मोहब्बत वाले लगाव में तब्दील हो गया, शायद उनको भी पता ना चला।

भाग कर शादी और शादी के बाद दोनो की क़िस्मत चमकी 

सुना गया है कि सुखविंदर और तेजपाल कौर ने घरवालों की इच्छा के खिलाफ भाग कर शादी भी कर ली। उसी दौरान तेजपाल कौर के लिखे गीतों को उनके पति सुखविंदर सिंह ने वेबज़ म्यूजिक कम्पनी  के लिए एक एल्बम में गाये। इन गीतोंन को वेबज़ म्यूसिक ने एक ऐल्बम के रूप में पेश किया। यह अल्बम काफ़ी कामयाब भी हुई । इसके सभी गीत सुखविंदर की पुरज़ोर आवाज़ और तेजपाल कौर के जबरदस्त लिरिक्स की वजह से अच्छे खासे पॉपुलर हुए। दोनो पति पत्नी को को ख़ूब ख्याति मिली। 

सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) और तेजपाल कौर (Tejpal Kaur) हुए मशहूर

Sukhwinder Singh Tejpal Kaur Divorce
Sukhwinder Singh Tejpal Kaur Divorce

वेबज़ की इस ऐल्बम के खूब चलने की बदौलत तेजपाल कौर को हिंदी फिल्मों के ऑफर भी आने लगे। ऐसी ही कुछ फ़िल्मों में से तेजपाल सनी देओल की फ़िल्म दिल्लगी के गीत भी लिख रही थी। दिल्लगी फ़िल्म की वजह से एक बार उनका मुंबई के सहारा स्टूडियो में जाना हुआ। जब तेजपाल वहाँ पहुँची और वहाँ जो दृश्य देखा उससे मानो उनके पैरों तले से ज़मीन खिसक गयी। 

क्यूँ तेजपाल के  पैरों तले से ज़मीन खिसक गयी

वहाँ जाकर हैरान हो गई कि उनके पति देव उस गीत को रिकॉर्ड करवा रहे हैं जो उन्होंने वेबज़ एल्बम के लिए लिखा था। उन इस बात ने परेशान कर दिया। तेजपाल को लगा कि उनके पति ने ऐल्बम के मालिक कुलविंदर सिंह से कोई अनिमटि तक नहीं ली ना ही उनलो कुछ बताया। उनको महसूस होने लगा कि सुखविंदर ने ऐल्बम के मालिक कुलविंदर सिंह के साथ धोखा किया है।

सुखविंदर ने क्या सफ़ाई दी

सुखविंदर ने सफ़ाई देते हुए तेजपाल को समझाने की कोशिश करी कि यह गीत तो समीर का लिखा गीत है, सिर्फ मुखड़ा तुम्हारे गीत से लिया गया है। इस बात पर पत्नी तेजपाल कौर और ज़्यादा भड़क गयीं। अब उन्हें लहने लगा कि उनकी ही रचना के लिए सुखविंदर ने उनसे ही एक बार सलाह लेना ज़रूरी नहीं समझा। चाहें मुखड़ा ही सही कम से काम सुखविंदर को एक बार तेजपाल से बात तो करनी चाहिए थी। दरसल सृजनात्मक लोग बहुत भावुक होतें हैं और अपनी रचना के साथ छेड़ छाड या उसका अनुमति की बिना उपयोग उन्हें बिलकुल गवारा नहीं होता। ऐसा ही तेजपाल के साथ हुआ। 

बात बहुत बिगड़ती चली गयी 

अब बात पति पत्नी की छोटी मोटी नोक झोंक की नहीं रही, मसला उसूलो और प्रतिबद्धता का बन गया था। एक  तरफ से सुखविंदर सिंह को शायद यह लग रहा होगा कि पत्नी की लिखी रचना पर ऐसा क्या मनमुटाव। आख़िर पति पत्नी के यदि सब कुछ तो साँझा होता है ना। शायद सुखविंदर अपने नजरिए से ठीक ही समझ रहे थे लेकिन तेजपाल की सोच अलग थी। उनको ऐसा लगा कि उनकी ही रचना का इस्तेमाल उनसे बिना इजाजत के लिए सुखविंदर कैसे कर सकते हैं। शायद तेजपाल ने सुखविंदर पर अपना भरोसा खो दिया। 

बात पहुँची तलाक़ तक

श्री दोनों अगर आप पति-पत्नी होते तो शायद मामला सुलट भी जाता लेकिन दोनों ठहरे अव्वल दर्जे के कलाकार , और जनाब कलाकार तो भक्ति होते हैं और सनकी भी। यह साधारण सी लगने वाली बात और इस झगड़े ने इतना बड़ा रुख़ इख़्तियार कर लिया कि कुछ ही समय के बाद सुखविंदर और तेजपाल की मोहब्बत का कलात्मक संगीतमय सपना चूर चूर हो गया। सुखविंदर सिंह और तेजपाल कौर का डिवोर्स हो गया।

कौन सा था वह हिट मगर मनहूस गीत

आप सुनकर हैरान रह जाएंगे कि यह गाना रिकॉर्ड भी हुआ और सुपरहिट भी हुआ और इस गाने की बदौलत फिल्म चली भी ख़ूब। लेकिन सुखविंदर सिंह(Sukhwinder Singh) और तेजपाल कौर (Tejpal Kaur) के लिए यह गाना बहुत मनहूस साबित हुआ।  हैरानी की बात यह है कि इस अनलकी गीत के बोल थे ‘लकी कबूतर’। 1999 की में रिलीज हुई  फ़िल्म Daag – The Fire का यह गीत संजय दत्त पर फिल्माया गया था। सचमुच में ‘लकी कबूतर’ मुखड़े वाला यह गीत सुखविंदर सिंह और तेजपाल कौर के लिए बहुत अनलकी साबित हुआ। सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) और तेजपाल कौर अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए होंगे लेकिन मोहब्बत कब अफसाना बहुत पीछे छूट गया है। 

Follow us on Facebook for more such untold Sukhwinder Singh Facts.

Sanjay Dutt Sukhwinder Singh in Daag the Fire – Courtesy: T Series

How an actor repaid favour after mysterious death of Gurudutt: किस अभिनेता ने चुकाया गुरुदत्त के देहांत के बाद उनका उपकार