Alka Yagnik Most Streamed Singer

Alka Yagnik Beats Taylor Swift & BTS To Become Most Streamed Singer In The World: मशहूर गायिका अलका याग्निक ने 2022 में YouTube पर 15.3 बिलियन स्ट्रीम दर्ज की, जिससे वह दुनिया की सबसे स्ट्रीम्ड सिंगर बन गईं हैं।यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है। अलका याग्निक ने लगातार तीसरे साल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। टेलर स्विफ्ट, ड्रेक और बेयॉन्से जैसे दुनिया के सबसे बड़े गायकों को भी पछाड़ते हुए वह 2022 की सबसे लोकप्रिय गायिका थीं। YouTube  पर सुने जाने के मामले में वह कई प्रमुख विदेशी गायकों से कोसों आगे थी। सबसे ज़्यादा स्ट्रीम्ड कलाकारों की लिस्ट में वह बाक़ियों से से बहुत आगे रहीं।

तीसरी बार अलका (Alka Yagnik) गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अलका के गीतों ने 15.3 बिलियन स्ट्रीमज़ दर्ज कीं, औसतन 42 मिलियन स्ट्रीम प्रति दिन। मज़ेदार बात यह है कि इस उपलब्धि को उन्होंने पिछले दो सालों में हासिल किया है। उसके पास 2021 में 17 बिलियन स्ट्रीम थीं और 2020 में 16.6 बिलियन थीं।

दूसरे भी भारतीय सिंगर लिस्ट में हैं

सूची में उनके बाद दूसरे स्थान पर 14.7 बिलियन स्ट्रीम के साथ बैड बन्नी है। ख़ुशी के बात यह है कि सूची में बाकी तीन गायक भी भारतीय ही हैं। उदित नारायण (10.8 बिलियन), अरिजीत सिंह (10.7 बिलियन) और कुमार शानू (9.09 बिलियन)।

अंतरराष्ट्रीय कलाकारों से कोसों आगे रहीं अलका याज्ञनिक (Alka Yagnik)

यह सूची एक आश्चर्य के रूप में आइ क्योंकि मशूर इंटर्नैशनल  गायक भी इतनी संख्या दर्ज नहीं कर पाए हैं। बीटीएस (7.95 बिलियन) और ब्लैकपिंक (7.03 बिलियन) दोनों ने शीर्ष दस में जगह बनाई, जबकि द वीकेंड (5.7 बिलियन) ने 13वां स्थान प्राप्त किया; टेलर स्विफ्ट (4.33 अरब) 26वें स्थान पर रहीं; और ड्रेक (2.9 बिलियन) 50वें स्थान पर थे।

90 के दशक जादू आज भी चल रहा है

अलका 90 के दशक में बॉलीवुड की एक प्रमुख पार्श्व गायिका थीं, जिन्होंने सैकड़ों गाने गाकर ख़ूब नाम कमाया। उन्होंने माधुरी दीक्षित, जूही चावला, श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय और अन्य अभिनेत्रियों के लिए पार्श्व गायन बखूबी किया। उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में राजा हिंदुस्तानी का परदेसी परदेसी, क़यामत से क़यामत तक का गजब का है दिन, ताल फ़िल्म का ताल से ताल मिला प्रमुख गीत हैं।

तेज़ाब के गीत ने माधुरी दीक्षित को बना दिया सुपर स्टार

Madhuri in Tezab Alka Yagnik in Guinness Book of World Records: अलका याज्ञनिक हैं दुनिया की सबसे स्ट्रीम्ड सिंगर: टेलर स्विफ्ट, बीटीएस जैसे दिग्गजों को बुरी तरह पछाड़ा 
अलका (Alka Yagnik) की आवाज़ ने माधुरी को रातों रात सुपर स्टार बना दिया था

हाल ही में तमाशा फ़िल्म का ‘अगर तुम साथ हो’ को गाकर उन्होंने आजकल  के युवा संगीत प्रेमियों का भी मन जीत लिया। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फ़िल्माए इस तमाशा फ़िल्म के गीत को काफ़ी सराहा गया और बहुत लोकप्रिय हुआ। 

हाल ही में तमाशा फ़िल्म में किया था कमाल

Tamasha Song 1 Alka Yagnik in Guinness Book of World Records: अलका याज्ञनिक हैं दुनिया की सबसे स्ट्रीम्ड सिंगर: टेलर स्विफ्ट, बीटीएस जैसे दिग्गजों को बुरी तरह पछाड़ा 
तमाशा फ़िल्म का गीत युवाओं में क्रेज़ बन गया

तेज़ाब फ़िल्म का ‘एक दो तीन’ तो जैसे युवाओं का ऐन्थम बन गया था और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण बना। यह गीत इतना लोकप्रिय हुआ कि माधुरी रातों रात सुपर स्टार बन गयीं थीं।

पशर्व गायन होता है बहुत कठिन

अलका के अनुसार पार्श्व गायन उतना आसान नहीं है जितना लगता है। अगर आप एक चरित्र के लिए गा रहे हैं और आपको ऐसे गाना होता है कि चरित्र के साथ मेल खाए और साथ साथ आपका गीत अभिनेता के लिए भावों को व्यक्त करने को  आसान बना दे। अलका के अनुसार एक पार्श्व गायक के लिए प्रत्येक म्यूज़िक डिरेक्टर संगीतकार की अलग शैली के अनुकूल ख़ुद को ढालना भी एक चुनौती है। लेकिन एक बार आप अगर उनकी शैली के अनुकूल गीत गा दें तो संगीतकार की खुशी का ठिकाना नहीं होता। 

Amitabh Bachchan Facts: अमिताभ बच्चन नहीं थे डॉन किरदार के लिए पहली पसंद

Follow us on Facebook for more such untold Alka Yagnik Facts.