Subhash Ghai Madhuri Dixit Dance Story

Let’s know what happened When Subhash Ghai taught Madhuri Dixit how to dance. माधुरी दीक्षित हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ना सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा है बल्कि एक निपुण डांसर भी है। लेकिन एक समय ऐसा भी था कि जब माधुरी दीक्षित को मशहूर निर्माता-निर्देशक सुभाष भाई को खुद डांस करना सिखाना पड़ा। ऐसी क्या मजबूरी थी और वह कौन सी परिस्थितियां थी जिसमें सुभाष घई माधुरी जैसी नृतांगना को डांस सिखाने के लिए विवश हो गए। आइए इस राज़ पर से पर्दा फास्ट करते हैं और सुनाते हैं आपको पूरी कहानी। 

माधुरी की प्रतिभा देख सुभाष ने उन्हें साइन किया

सुभाष घई ने एक नई फ़िल्म की प्लानिंग शुरू कर दी राम लखन की जिसमें उन्होंने माधुरी दीक्षित को उनकी प्रतिभा देख कर कास्ट किया था। उस ज़माने में उन्होंने माधुरी दीक्षित का विडिओ टेस्ट लेकर सलेक्ट कर लिया।

सुभाष के कहने पर फिरोज़ खान और एन चंद्रा ने भी किया साइन

इसके बाद सुभाष घई ने आठ बड़े बड़े प्रोड्यूसर डायरेक्टर को टेस्ट दिखाया और बताया कि उन्होंने जिस माधुरी लड़की को साइन करा है, उसे अगर कोई साइन करना चाहता है तो सुभाष से कॉन्टेक्ट करें। राम लखन के अलावा सुभाष घई ने माधुरी दीक्षित को एक और फ़िल्म ‘उत्तर दक्षिण’ के लिए भी साइन कर लिया था। सुभाष घई के ऐसा करने के बाद एन चंद्रा  और फिरोज खान जैसे दिग्गजों ने भी माधुरी को साइन कर लिया।

फिरोज़ खान ने माधुरी की शिकायत करी

एक दिन फिरोज खान ने सुभाष घई को फ़ोन किया और बोले सुभाष के कहने पर उन्होंने उनकी  हिरोइन को साइन तो कर लिया है मगर माधुरी को तो डांस करना ही नहीं आता। फिरोज खान की ये बात सुभाष कहीं कोई चुभ गई। 

सरोज ख़ान ने भी कहा माधुरी को नहीं आता है नृत्य

Madhuri Dixit Saroj Khan and Subhash Ghai Fastfwdz Subhash Ghai taught Madhuri Dixit how to dance: ऐसा क्या हुआ कि सुभाष घई ने सिखाया माधुरी दीक्षित को डांस
Madhuri Dixit, Saroj Khan and Subhash Ghai

दरसल कोरियोग्राफर सरोज ख़ान ने भी माधुरी के बारे में  कुछ ऐसी ही रिपोर्ट सुभाष घई को दी। निर्देशक सुभाष घई ने याद करते हुए एक बार बताया था कि जब अभिनेत्री ने फिल्म उद्योग में कदम रखा था, तो सरोज ख़ान को उनसे बहुत सारी शिकायतें थीं। एक बार 1987 में चेन्नई में फिल्म ‘उत्तर दक्षिण’ के निर्माण के दौरान, कोरियोग्राफर सरोज ख़ान ने मुंबई में घई को फोन किया और उनसे कहा कि हालांकि माधुरी अभिनय में अच्छी थीं, लेकिन उन्हें नृत्य बिल्कुल नहीं आता था।

सुभाष घई (Subhash Ghai) को माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की प्रतिभा पर भरोसा

सुभाष घई ने ‘अबोध’ में फ्लॉप डेब्यू के बावजूद माधुरी को साइन किया था। सुभाष ने फ़ौरन सरोज खान के पास चेन्नई पहुँचे जहां वह माधुरी की प्रैक्टिस करवाना शुरू हो गए। रोजाना शाम 7:00 बजे से लेके रात को 11:00 बजे तक सुभाष घई और सरोज खान माधुरी दीक्षित को डांस सिखाते थे। बात सुभाष घई ने दिल पर ले ली थी, और उन्हें भरोसा था कि उनकी माधुरी के बारे में परख ग़लत नहीं हो सकती। 

जब सारोज ख़ान से बात ना बनी तो सुभाष घई आखिर खुद मैदान में उतरे

राम लखन फ़िल्म की महबूब स्टूडियो में शूटिंग में एक शॉट के दौरान सुभाष घई को लगा जो शॉट उन्हें चाहिए था उन्होंने वेस्सा परिणाम नहीं मिल रहा है। गाना था ‘रामजी बड़ा दुख दीना’ जो बाद में बहुत चर्चित भी हुआ। जब माधुरी के अथक प्रयास और सरोज के लाख सिखाने के बावजूद सुभाष को मज़ा नहीं आया तो वह ख़ुद मैदान में उतरे। जी हैं महान निर्देशक सुभाष घई ने वह स्टेप करके माधुरी को बताया और सरोज जी भी खड़ी देखती रह गयीं। सुभाष घई ने ख़ुद डांस स्टेप करके बताया कि उन्हें कैसे रिज़ल्ट चाहिए।

माधुरी के निर्देशक को समर्पण करने का नतीजा 

माधुरी ने अपने डिरेक्टर को पूरी तरह समर्पित कर दिया। बिलकुल भी बुरा नहीं माना और अपनी लगन और एकाग्रता से स्टेप फ़ौरन सीख लिया। यह गाना और उसका नृत्य बहुत लोकप्रिय हुआ। माधुरी ने ‘उत्तर दक्षिण’ में ‘लैला मर गई’ और ‘राम लखन’ में ‘हो रामजी बड़ा दुख दिना’ से ख़ूब नाम कमाया।

आज माधुरी दीक्षित का नाम बॉलीवुड की सबसे महान डांसर्ज में गिना जाता है

वक्त ने माधुरी को अभिनय और नृत्य में किस कोटि का सितारा बना दिया यह सबको मालूम है। माधुरी ने मुड़ कर कभी वापस नहीं देखा और अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं समर्पण से वो काम किया जिसका इतिहास गवाह है। आज माधुरी जैसा डान्सर ढूंढने से नहीं मिलता। जिस माधुरी को डांस की वजह से ज़िल्लत का सामना करना पड़ा था वह आज डांस रिऐलिटी शो में अक्सर जज भी बन कर जाया करती हैं। अपनी लगन की बदौलत माधुरी दीक्षित आज फिल्मी दुनिया की सबसे प्रतिभवान नृत्यांगना के रूप में प्रख्यात हैं। 

Read more – Who brought Salman and Aamir Khan together: कौन लाया था आमिर और सलमान ख़ान को एक साथ?

Follow us on Facebook for more such Madhuri Dixit Facts.