Sunil Grover with wife Aarti Grover

Sunil Grover wife Aarti: छोटे पर्दे में कॉमेडी के बादशाह सुनील ग्रोवर को भी बिलकुल अभिनय सम्राट दिलीप कुमार की पत्नी फिल्म अभिनेत्री सायरा बानू की तरह देख रेख करने वाली पत्नी मिली है। जी हां हम यहां सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर का जिक्र कर रहे हैं। कामेडी का लाज़वाब सहज अभिनय करने वाले सुनील ग्रोवर की जुबां से निकला हर शब्द टीवी के दर्शकों को एक गुदगुदी हंसी दे जाता है। तभी तो आज़ भी सुनील ग्रोवर अपने नाम की बजाय डॉक्टर गुलाटी के नाम से ज्यादा जाने जाते हैं। 

छोटे पर्दे के कपिल शर्मा के शो में कभी गुत्थी तो कभी रिंकू भाभी के किरदार में यादगार अभिनय करते हुए अपनी बेजोड़ अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले सुनील ग्रोवर को देखते हुए मन में हंसी के फव्वारे फूट पड़ते हैं। डॉक्टर गुलाटी का मशहूर क़िरदार तो लोगों के जेहन में बसा हुआ है।

फैन फॉलोइंग के पीछे आरती ग्रोवर (Sunil Grover Wife Aarti)

सुनील ग्रोवर की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। सुनील ग्रोवर की ऐसी सफलता के पीछे उनकी पत्नी आरती ग्रोवर का योगदान भी काफी अहम है। ये दर्शकों को शायद कम पता है। हम आपको इस लेख के जरिए आरती ग्रोवर की सुनील ग्रोवर के जीवन में अहम भूमिका के बारे में जानकारी दे रहे हैं। या एक तरह से आज हम आपको उनकी पत्नी आरती ग्रोवर से मिलवा रहे हैं।

सुनील ग्रोवर की देखरेख में आरती का कोई जवाब नहीं

सुनील ग्रोवर की देखरेख उन्होंने बिलकुल वैसे की है जैसी देखरेख फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की उनकी पत्नी सायरा बानू ने की है। मेरा आकलन है कि सुनील ग्रोवर के जीवन को इतना प्रसिद्ध और यादगार बनाने में आरती ग्रोवर की लगन और मेहनत को नजरंदाज करना बेमानी होगी। सुनील ग्रोवर की बजाय सिनेमा और टीवी की दुनिया से दूर उनकी पत्नी आरती ग्रोवर बेहद सादगी भरी जिंदगी बिताना पसंद करती है। आरती की सुंदरता की भी चर्चा होते रहती है। डॉक्टर गुलाटी की पत्नी की ख़ूबसूरती के आगे हिंदी फ़िल्मों की अभिनेत्रियां भी फेल हैं। 

आर्किटेक्ट हैं आरती ग्रोवर

आरती ग्रोवर पेशे से आर्किटेक्ट हैं और इस क्षेत्र में उनकी गहरी दिलचस्पी और अनुभव है। मीडिया के अनुसार करोड़ो के जिस घर पर सुनील ग्रोवर रहते हैं उसे आरती ग्रोवर ने ही डिजाइन किया हुआ है। इसके अलावा सुनील ग्रोवर के स्वास्थ्य के हर हाल की बेहतर से बेहतर देखरेख आरती ग्रोवर करती हैं।

सोशल मीडिया से दूर रहतीं हैं आरती 

Sunil Grover with wife Aarti Grover and son सुनील ग्रोवर के पास भी है दिलीप कुमार के जैसी सायरा बानू

सोशल मीडिया में भले ही आरती सुर्खियों में आने से बचती हों, लेकिन जब भी उनकी तस्वीर सामने आई है। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना हो जाता है। आरती ग्रोवर पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं लेकिन स्टाइल के मामले में वो बेहद आगे हैं। आरती सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनके पति सुनील कभी कभार उनकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सुनील और आरती का एक बेटा है जिसका नाम मोहन ग्रोवर है। मोहन भी काफी क्यूट है और अक्सर अपने पेरेंट्स के साथ नजर आते रहते हैं।

सूरत और सीरत दोनों से दोनों से बेहद खूबसूरत

आरती ग्रोवर सुनील ग्रोवर के हार्ट अटैक आने के बाद उनके साथ मज़बूती से खड़ी रहीं। और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में एक पत्नी की सभी तरह का योगदान दिया। उनके अब तक के कर्म स्वभाव से यह कहा जा सकता है कि आरती ग्रोवर सूरत और सीरत दोनों से बेहद खूबसूरत हैं। इंटीरियर डेकोरेशन की कुशल विशेषज्ञ आरती ग्रोवर की प्रतिभा ऐसी है कि सुनील ग्रोवर के आवास को आरती ग्रोवर ने ही डिजाइन किया है।

सुनील ग्रोवर का साया है आरती ग्रोवर

सुनील ग्रोवर अपनी कलाकारी में जितना प्रसिद्ध रहते हैं उतनी ही वो अपने व्यक्तिगत जीवन को पर्सनल रखते हैं। ऐसा वह अपनी पत्नी आरती ग्रोवर की वजह से करते हैं।आरती ग्रोवर खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं लेकिन उन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं। वो बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट या किसी शो का हिस्सा नहीं बनती। और ऐसे ही स्वभाव की वजह से सुनील ग्रोवर का जीवन भी अब तक ज़्यादा सार्वजनिक नहीं हो पाया है। 

सुनील ग्रोवर की हाल ही अस्पताल में हार्ट सर्जरी हुई है। फैंस उनकी सेहत को लेकर टेंशन में आ गए हैं और जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ऐसे में उनकी पत्नी की संवेदनशीलता और देखरेख के चर्चे जन जन में व्याप्त हो गई है।सुनील ग्रोवर को हाल ही मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। उनकी सर्जरी मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में हुई।

आरती और सुनील ग्रोवर के जोक्स का रहस्य 

आरती सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है। वह अपने दैनिक कामकाज को बड़ी शिद्दत से चुपके से निभाते जाती हैं। और इसी वजह से  सुनील ग्रोवर अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है। सुनील ग्रोवर एक इंटरव्यू में अपनी वाइफ के बारे में एक बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि वह पहले जोक्स अपनी वाइफ को सुनाते हैं और अगर वह उन्हें हंसाने में कामयाब हो जाते हैं। तभी वह इस जोक्स को अन्य लोगों के सामने सुनाते हैं। इसलिए ही सुनील ग्रोवर अब तक काफी कामयाब हैं।

फ़ैमिली मैन हैं सुनील ग्रोवर 

सुनील जितना भी बिज़ी क्यों ना हो वो अपनी फैमिली को पूरा वक्त देते हैं। इतनी देखरेख करने वाली पत्नी आरती ग्रोवर की इसकी मुख्य वजह है। सुनील ग्रोवर को शुरूआत में फ़िल्म इंडस्ट्री में थमे रहना इतना आसान नहीं था। 

ऐसे कई मौके आए जब उन्हें शोज़ से निकाल दिया जाता था और उन्हें रिप्लेस कर दिया जाता था।तब उनकी पत्नी आरती ग्रोवर ने ही उन्हे हौसला और जज़्बा दिया। नतीजा आज सबके सामने है।अगर सभी को आरती ग्रोवर जैसी पत्नी मिल जाए तो हर कोई सुनील ग्रोवर की तरह सभी को हंसता और खिलखिलाता रहे।

Read more: Untold Facts About Kapil Sharma

Follow us on Facebook for more such untold facts Sunil Grover Wife Aarti.

Written by

Sharad Mishra

वरिष्ठ पत्रकार