Quarter of bones

जन्म के समय एक शिशु की 300 हड्डियां होतीं हैं। जैस जैसे बच्चे बड़े होतें हैं उनकी हड्डियों की वास्तविक संख्या घट जाती है।  बच्चों की कई हड्डियां एक साथ फ्यूज हो जाती हैं वयस्कता तक यह 300 हड्डियाँ से 206 हड्डियां बन जाती हैं। लेकिन हम आपको इससे भी कहीं ज़्यादा हैरान कर देने वाले तथ्य के बारे में बताने जा रहे हैं। वोह यह कि आपकी सभी हड्डियों का एक-चौथाई हिस्सा आपके पैरों में स्थित है।

कुछ मजेदार तथ्य – Quarter of Human Bones Facts

प्रत्येक पैर में 26 हड्डियां होती हैं। दोनों पैरों में 52 हड्डियाँ हैं जो कि आपके पूरे शरीर की 206 हड्डियों में से 25 प्रतिशत से अधिक है। यह तथ्य सुनने में एक गप जैसा लगता है लेकिन 100% सत्य है। अगर आप ध्यान से इसके बारे में सोचें तो आपको एहसास होगा कि आपके दो पैर आपके पूरे शरीर के वजन को सहारा देने में सक्षम होतें है खासकर जब आप खेलते कूद्तें हैं,दौड़तें है या फिर चढाई पर चढ़तें है। आपके दो पैरों की यह अनेकों हड्डियां और जोड़ ही हैं जो चलते फिरते झटकों को कुशलतापूर्वक absorb करती हैं। आपकी सभी हड्डियों का एक-चौथाई हिस्सा आपके पैरों में स्थित है ।

 Quarter of human bones
Quarter of human bones

इंसान को मिला है क्या अनोखा वरदान

इंसान ही ऐसे जीव हैं जो दो पैरों पर सहजता से चल सकतें है और इस वजह से वह अपने हाथों और पैरीं से अलग अलग कार्य आसानी कर सकते हैं। देखा जाए तो इंसानों का सिर्फ सबसे अधिक विकसित मस्तिष्क का होना ही उन्हें समस्त जीवों में सर्वोच्च नहीं बनाता, उनके दो पैरों पर चल पाने की क्षमता भी उन्हें एक अनूठे वरदान के रूप में मिली हैं।

सच में आमूमन हमें दो पैरों पर चल पाने की अपनी इस अनन्य शक्ती का एहसास तक नहीं होता मगर यह कुदरत का हमें अमूल्य उपहार है। यही एक कारण है कि दो पांव पर चलने वाला मनुष्य अस्तित्व की दौड़ में आज सभी अन्य प्राणियों से आगे रहता है।

Quarter of bones
Quarter of Human bones

Follow us on Facebook for more such rare facts about Quarter of human bones.

जानिये तैरने वाला डाकघर में|