उम्र 60 के पार फिर भी फ़िट   जैसे हों नौजवान

अमिताभ बच्चन सबसे बड़े उदाहरण है कि अगर मन में ठान लो तो किसी भी उम्र में बंदा फिट रह सकता है।  तमाम बीमारियों के बावजूद अमिताभ खुद को फिट रखने के लिए बहुत अनुशासित जीवन जीते हैं। कोई इनसे सीखे अपना ख्याल कैसे रखा जाता है। 

Amitabh Bachchan 80 years

अनिल कपूर इतने फ़िट कैसे रहते हैं इसपर रीसर्च करनी ज़रूरी है। यह वह शकस है जो बढ़ती उम्र के साथ और जवान होता जा रहा है। अनिल नियमित व्यायाम जैसे वेट्स, साइक्लिंग, योग, एकाग्रता की एक्सर्सायज़ रोज़ाना करतेह। उनके अनुसार हेल्थी डाइयट और अच्छी नींद व्यायाम से भी ज़्यादा ज़रूरी है। 

Anil Kapoor  66 years

फिटनेस के मामले में मशहूर अभिनेता डैनी शायद सबसे आगे हैं। आज भी वह एक चीते के जैसे चुस्त दुरुस्त दिखते हैं। जल्दी उठना, नियमित व्यायाम, सही खान-पान, प्राकृतिक खान-पान और जीवन में अनुशासन डैनी के फिटनेस के  कुछ राज़ हैं। 

Danny Denzongpa  75 years

संजय दत्त की जिंदगी यूं तो संघर्षों से भरी रही है लेकिन फिटनेस पर वह लगातार ज़ोर देते रहते हैं। जिस तरह से वह जिम में एक्सरसाइज करते हुए दिखते हैं अपने से आधी उम्र के युवकों को भी फ़िट्नेस के मामले में शर्मिंदा कर सकते हैं। 

Sanjay Dutt  63 years

कमल हासन अपनी हर फिल्म में अपने लुक्स और फ़ीसिक बदलते रहते हैं। इसके लिए बहुत मेहनत लगती है। इतनी उम्र में फिट रहने के लिए वह नियमित व्यायाम करते हैं, संतुलित डायट और रोजाना दौड़ने पर विश्वास रखते हैं। 

Kamal Haasan  68 years

युवावस्था से ही सनी ने वजन, कोर और शक्ति प्रशिक्षण के साथ उच्च कैलोरी आहार के पारंपरिक मॉडल का पालन किया है। तैराकी, स्क्वैश और टेनिस जैसे व्यायामों और नियमित योगाभ्यास भी इनको फ़िट रखते हैं।ढाई किलो का हाँथ यूँही नहीं मिलता, परिश्रम करना पड़ता है। 

Sunny Deol  65 years

शरत का कहना है कि उनकी फिटनेस का 80% राज़ सही और स्वस्थ आहार है जिसमें सब्जियां, फल, जूस और अंडे शामिल हैं। वह बहुत कम उम्र से ही एक्सरसाइज फ्रीक रहे हैं। यूँही नहीं बन जाता हर कोई सलमान ख़ान का गुरु बजरंगी भेजान में। 

Sharat Saxena  72 years

पुनीत अपनी उम्र के लिहाज़ से बहुत फ़िट हैं। वह 2 घंटे वेट ट्रेनिंग, जिमिंग, 8-10 किमी जॉगिंग, मार्शल आर्ट कार्डियो वैस्कुलर एक्सरसाइज हफ्ते में दो या तीन बार करते हैं। रागी, रोटी, सब्जी, दाल, सलाद और नट्स उनके भोजन का हिस्सा हैं। 

Puneet Issar  63 years

अनुपम खेर ने इस उम्र में जिस तरह से ख़ुद की बॉडी ट्रैन्स्फ़र्मेशन करी है वह बेहद प्रेरणादायक है। एक घंटा वॉकिंग, नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन, योगा और सकारात्मक विचार उनकी फ़िट्नेस के सीक्रेट हैं। आख़िर अनिल कपूर से गहरी दोस्ती भी कुछ रंग लाई होगी। 

Anupam Kher  68 years

सुनील सुबह पहला घंटा योग और प्राणायाम करते हैं। फिर 40-45 मिनट जिम में हल्के वेट करते हैं। सुनील का मानना ​​है 'नाश्ता राजा की तरह और भोजन भिखारी की तरह'। फ़िल्म हो या बिज़्नेस वह चुस्ती से काम करते हैं। उनकी हाल ही की बॉडी ट्रैन्स्फ़र्मेशन देख कर युवाओं को बहुत प्रेरणा मिलती है। 

Suniel Shetty  61 year

जैकी स्वस्थ भोजन, जूस के फ़ैन हैं।वह ऑर्गैनिक खेती ख़ुद करते हैं। जैकी एक्सर्सायज़ तो करते हैं मगर उन्हें AC जिम बिलकुल पसंद नहीं है। किक बॉक्सिंग,योगा, ज़ुम्बा डान्स इन्हें फ़िट रखते हैं। और हाँ, अपने बेटे टाइगर की तरह दाल चावल इनको हेल्थी और पसंदीदा लगते हैं।  

Jackie Shroff  66 years

रजनीकांत सुबह 5 बजे उठते हैं और एक घंटे तक जॉगिंग करते हैं। रजनीकांत कथित तौर पर दूध, दही, चावल और घी से दूर रहते और शाकाहारी भोजन करते हैं। रजनीकांत मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए ध्यान और योग भी करते हैं।अच्छी रात की नींद और स्विमिंग भी उनके लिए प्रिय हैं। 

Rajinikanth  72 year

चाहे फिल्मी कैरियर हो या फिर फिटनेस का मामला इनके बारे में कह सकते हैं देर आए मगर दुरुस्त आए। बोमन ईरानी ने अपनी बॉडी के ट्रांसफॉर्मेशन से अपने प्रशंसकों को ख़ूब प्रेरित किया। नियमित व्यायाम करते हैं, स्ट्रिक्ट डाइयट को फॉलो करते हैं।  कुछ पाने के लिए बहुत कुछ खोना पड़ता है यह बोमन ईरानी ने दुनिया को सिखाया। 

Boman Irani  63 year