कार्तिक आर्यन की  आने वाली  8 ज़बरदस्त फ़िल्में 

कार्तिक आर्यन और अलाया फर्नीचरवाला एकता कपूर की अगली रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म में रोमांस करेंगे, जिसका निर्देशन वीरे दी वेडिंग फेम निर्देशक शशांक घोष करेंगे, फ़िल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है।

FREDDY

1

कार्तिक को हिट म्यूजिकल फ्रेंचाइजी आशिकी की तीसरी किस्त के लिए साइन किया गया है। इसे भूषण कुमार की टी-सीरीज के सहयोग से मुकेश भट्ट की विशेष फिल्म्स द्वारा बनाया जाएगा। प्रीतम संगीत तैयार करने के लिए ऑनबोर्ड हुए हैं। ग़ौर तलब रहे कि इसे बर्फी फेम अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

आशिकी 3

2

दो उभरते सितारे कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक संगीतमय रोमांटिक फिल्म में नज़र आएंगे। फ़िल्म की 2022 में रिलीज़ होने की उम्मीद थी लेकिन समय पर पूरा करने में देरी के कारण स्थगित कर दी गई। यह फ़िल्म लगातार चर्चा में है।

सत्यप्रेम की कथा

3

धमाका और भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन कई निर्देशकों की पहली पसंद बन गए हैं। अब इस युवा सुपरस्टार के लिए ब्लॉकबस्टर निर्देशक कबीर खान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला एक साथ आए हैं। देखें आगे क्या होता है।

कबीर खान की अगली फ़िल्म 

4

लुका छुपी फ़िल्म की रोमांटिक जोड़ी कार्तिक आर्यन और कृति सनोन को शहज़ादा नामक एक रोमांटिक-कॉम में फिर से साइन किया गया है। मशहूर अभिनेता परेश रावल और मनीषा कोइराला भी उनके साथ नज़र आएँगे। यह 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे फरवरी 2023 तक के लिए टाल दिया गया है।

शहज़ादा 

5

स्कैम 1992 के डायरेक्टर हंसल मेहता कैप्टन इंडिया लाएंगे जिसको लेकर कार्तिक को लेकर उनके प्रशंसकों में अच्छा ख़ासा क्रेज़ बना हुआ है। लगता है अब लोग कैप्टन अमेरिका को भूल जाएँगे और कैप्टन इंडिया के दीवाने बन जाएँगे।

कैप्टन इंडिया

6

गुजराती फिल्म निर्माता अभिषेक जैन ने कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी हिंदी रीमेक का एलान किया है। इस फ़िल्म के साथ ही अभिषेक हिंदी भाषा में फिल्म निर्देशन की शुरुआत कर रहें हैं। कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे।

किरिक पार्टी की हिंदी रीमेक

7

बॉलीवुड में ख़बर यह भी है कि कार्तिक आर्यन और जैकलीन फर्नांडीज को एक रोमांटिक-कॉमेडी के लिए साइन किया गया है, जिसकी पुष्टि होना बाकी है। चश्म-ए-बद्दूर की पहले भी एक रीमेक बनी है, लेकिन कार्तिक और जैकलीन की जोड़ी के बात पर बहुत हलचल मच गयी है।

चश्मे बद्दूर की रीमेक

8