रक्षाबंधन स्पेशल:  बॉलीवुड के भाई बहन 

Saif Ali Khan   Soha Ali Khan

सैफ और सोहा काफी लंबे अरसे से फ़िल्म इंडस्ट्री में है। जहाँ सैफ कमर्शियल फिल्मों के एक भरोसेमंद अभिनेता हैं वही सोहा की परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स ने बहुत सराहा है। इन दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए भी दर्शक बेचैन हैं।

Farhan Akhtar   Zoya Akhtar

ज़ोया और फरहान दोनों ही अव्वल दर्जे के डायरेक्टर्स। दोनों के निर्देशन का स्टाइल एकदम अलग है। फरहान और ज़ोया ने कई फ़िलों में एक साथ भी काम किया है।

Athiya Shetty  Ahan Shetty

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में कदम हाल ही में रखा है और उनको अपनी अभिनय के लिए क्रिटिक से प्रशंसा भी मिली है। भाई अहान शेट्टी भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। दोनो एक दूसरे के बहुत क़रीब हैं।

Shahid Kapoor  Sanah Kapoor

सुना है शाहिद कपूर और स्नाह कपूर में आपस में काफी स्नेह है और शाहिद स्नाह के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं। दोनों को फ़िल्म शानदार में एक साथ देखा गया था।

Ranbir Kapoor  Kareena Kapoor Khan

रणबीर कपूर और करीना कपूर किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है पूर्ण। दोनों ना सिर्फ़ बेहद खूबसूरत हैं, अपने अभिनय से दोनो ने काफी प्रभावित किया है। इन दोनों को एक ही फ़िल्म में देखने के लिए फैन्स बेक़रार हैं।

Ekta Kapoor  Tusshar Kapoor

एकता कपूर और तुषार कपूर की जोड़ी भी बेहद प्रभावशाली है। जहाँ एकता टेलिविज़न और फ़िल्मों की प्रोड्यूसर नंबर वन है वहीं तुषार का फिल्मी करियर बहुत बढ़िया नहीं कहेंगे, हालाँकि गोलमाल सिरीज़ में उनके किरदार को लोग काफी पसंद करते।

Arjun Kapoor  Janhvi Kapoor

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर यूँ तो सौतेले भाई बहन है लेकिन इनका प्रेम किसी भी सगे भाई बहन से कम नहीं। इन दोनो को अक्सर एक दूसरे को सपोर्ट करते देखा गया है।

Huma Qureshi   Saqib Saleem

हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम दोनों ही अपनी अलग अलग टाइप की फ़िल्में करने के लिए चर्चा में रहते हैं। इत्तफाक से दोनों ने एक साथ प्रवाल रमन की फ़िल्म दोबारा में भी काम किया है।

Ameesha Patel  Asmit Patel

अभिनेत्री अमीषा पटेल और उनके भाई अश्मित पटेल दोनों ही अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की शुरुआत काफी सफल फिल्मों से हुई थी लेकिन दोनों ही अपने करियर को उस मुकाम पर नहीं पहुँच पाए जो इनके फैन्स इनसे उम्मीद रखते थे।

Sonam Kapoor Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर और सोनम कपूर दोनों ही सफल अभिनेता हैं और विभिन्न प्रकार के रोलों से उन्होंने बॉलीवुड में एक छाप छोड़ी है। अर्जुन और सोनम एक दूसरे की हद से ज्यादा तारीफ करते भी हैं जिसकी वजह से अक्सर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाते।

Sunny, Bobby, Esha and Ahaana

सुना गया है कि सनी, बॉबी के रिश्ते ईशा और अहाना के साथ ज्यादा सुगम नहीं है लेकिन इसके विपरीत ये भी सुनने में आया है कि इन चारों की अच्छी बॉन्डिंग है। क्योंकि यह  सभी सदस्य काफी रिज़र्व है सच आज तक सामने नहीं आ पाया।

Sharman Joshi  Manasi

बहुत से लोग नहीं जानते की अभिनेत्री मानसी जोशी और शरमन जोशी भाई बहन हैं। ये दोनों मंझे हुए कलाकार टीवी और फ़िल्म के दर्शकों को बहुत भाते हैं।

Farah Khan  Sajid Khan

फरहा खान और साजिद खान दोनों बहुत टैलेंटेड है और इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत गजब का है। जहाँ फराह खान कोरियोग्राफर और फ़िल्म निर्देशक हैं वहीं साजिद खान भी फ़िल्म निर्देशक है साथ ही साथ ऐंकरिंग भी करते हैं।

Harshvardhan Kapoor  Sonam Kapoor

सोनम कपूर और उनके भाई हर्षवर्धन कपूर अक्सर एक दूसरे की टांग खींचते और मज़ाक़ करते नजर आते हैं। दोनों में अच्छी बॉन्डिंग दिखती है। सोनम कपूर ने कई सफल फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं लेकिन हर्षवर्धन कपूर को अभी भी अपना सिक्का जमाना है।