12  अभिनेत्रियां 

जिनकी बॉलीवुड में एंट्री से  पहले ही हो चुकी थी शादी

Black Section Separator

मल्लिका शेरावत का जन्म रीना लांबा के रूप में हुआ था। उनकी शादी करण सिंह गिल से हुई थी, जो एक पायलट थे। मल्लिका ने तलाक़ के बाद अपना नाम बदल लिया और अपने प्रदर्शन से स्क्रीन पर आग लगा दी। फिल्म मर्डर में उनका रोल कौन भूल सकता है।

MALLIKA SHERAVAT

Black Section Separator

अदिति राव हैदरी ने 2006 में सत्यदीप मिश्रा से कुछ समय के लिए शादी की थी। एक साल के भीतर अपने पति से अलग होने के बाद, उन्होंने 2008 में फिल्म दिल्ली 6 के साथ अपनी शुरुआत की। तब से उन्होंने कई यादगार प्रदर्शन दिए हैं।

2 ADITI RAO HYDARI

Black Section Separator

RAKHI GULZAR

1963 में, किशोर अवस्था में ही राखी ने निर्देशक अजय विश्वास से शादी कर ली। अफसोस, यह शादी एक साल से ज्यादा नहीं चली और दोनों अलग हो गए। राखी ने  बंगाली फिल्म, बधू बरन से शुरुआत की। 1970 में  जीवन मृत्यु के साथ बॉलीवुड में क़दम रखा और अब तक की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं।

Black Section Separator

MAHI GILL

20 के दशक की शुरुआत में ही माही गिल उर्फ़ रिम्पी कौर गिल ने शादी कर ली थी। तलाक के बाद, उन्होंने 2003 में सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी’ से बड़े पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लेकिन अनुराग कश्यप की देव डी के साथ उनको असली प्रसिद्धि मिली।

Black Section Separator

5  VIDYA MALVADE

विद्या मालवड़े ने पढ़ाई के बाद एयर होस्टेस के रूप में काम किया। उनकी शादी कैप्टन अरविंद सिंह बग्गा से हुई लेकिन 2000 में एक विमान दुर्घटना में बग्गा की मृत्यु हो गई। तीन साल बाद, विद्या ने विक्रम भट्ट की इंतेहा के साथ अपनी शुरुआत की। लेकिन फिल्म चक दे। इंडिया में  गोलकीपर के किरदार के लिए उन्हें सदा याद किया जाएगा।

Black Section Separator

6  LAKSHMI

लक्ष्मी को आजतक फिल्म जूली में उनकी मुख्य भूमिका के लिए याद किया जाता है। फिल्म में अभिनय करने से पहले, उन्होंने 16 साल की उम्र में भास्कर से शादी कर ली थी। वह बॉलीवुड में खुद को मजबूती से स्थापित नहीं कर सकीं, लेकिन दक्षिण में प्रसिद्ध थीं।

Black Section Separator

7 MOUSHMI CHATTERJEE

राजेश खन्ना, शशि कपूर, जीतेंद्र, संजीव कुमार और विनोद मेहरा जैसे अभिनेताओं के साथ अपनी जोड़ी के लिए मशहूर मौसमी चटर्जी ने फिल्म अनुराग से बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन इससे पहले जयंत मुखर्जी से शादी की थी।

Black Section Separator

8  SUCHIITRA SEN 

सुचित्रा सेन एक और बंगाली सुंदरी हैं जो बॉलीवुड में कदम रखने से पहले शादी के बंधन में बंध गई। 1947 में, 16 वर्षीय सुचित्रा सेन की शादी देबनाथ सेन से हुई थी। उन्हें 1955 में रिलीज़ हुई बिमल रॉय की देवदास में पारो की भूमिका के लिए याद किया जाता है। उन्होंने लंबे समय तक बंगाली और हिंदी सिनेमा दोनों पर शासन किया।

Black Section Separator

9  CHITRANGDA SINGH 

सांवली सलोनी चित्रांगदा सिंह ने 2001 में गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा से शादी की। उन्होंने 2003 में सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। वह एक बेटे की माँ भी है। अपनी ज़ोरदार स्क्रीन प्रेज़ेन्स और अभिनय के दम पर वह सुर्ख़ियों में रहती हैं।

Black Section Separator

10  SUNNY LEONE 

सनी लियोन ने 2011 में डेनियल वेबर से शादी की और 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 से डेब्यू किया। सनी लीओनी कोई परिचय की मोहताज नहीं हैं।

Black Section Separator

11  DIMPLE KAPADIA 

गुजराती बिजनेसमैन की बेटी डिंपल कपाड़िया को राज कपूर ने लॉन्च किया था। 1973 में, जब वह फिल्म बॉबी की शूटिंग कर रही थीं, राजेश खन्ना ने उनका दिल जीत लिया। 16 साल की महत्वाकांक्षी अभिनेत्री ने फिल्म की रिलीज से पहले शादी कर ली।

Black Section Separator

12  MOON MOON SEN

सुचित्रा सेन की बेटी और रिया और रीमा सेन की मां ने मनमून ने अपनी मां की तरह जल्दी शादी कर ली। उन्होंने जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म 'अंदर बहार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।