पाकिस्तानी क्रिकेटर जो हुए भारतीय हसीनाओं के दीवाने 

इमरान खान और ज़ीनत अमान

1970 के दशक के अंत में दो बेहद ख़ूबसूरत  हस्तियों ने अपने रोमांस से सभी को हैरान कर दिया था। चर्चे काफ़ी गर्म थे कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कैप्टन इमरान ख़ान को बॉलीवुड सुंदरी ज़ीनत से प्यार हो गया था। बात शादी तक पहुँच गयी थी लेकिन वक्त को कुछ और ही मंज़ूर था। 

शोएब अख्तर और सोनाली बेंद्रे

एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर, जो भारतीय सुंदरी के दीवाने हो गए थे वह हैं शोएब अख्तर।  क्रिकेटर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के प्यार में पागल थे। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया था कि सोनाली पर उनका बहुत बड़ा क्रश है। उन्होंने यह भी चुटकी ली थी कि अगर सोनाली ने मना किया तो वह उनका अपहरण कर लेंगे। हालांकि वक्त बीतने के बाद शोएब ने सोनाली बेंद्रे से प्यार करने से इनकार किया।

शोएब मलिक | सानिया मिर्जा 

पाकिस्तानी क्रिकेटर, शोएब मलिक और भारतीय टेनिस सनसनी, सानिया मिर्जा की प्रेम कहानी भी ख़ूब सुर्ख़ियों में रही। दोनों ने 12 अप्रैल, 2010 को हैदराबाद, भारत में 'क़ुबूल है' कहा था। हालांकि, बारह साल साथ रहने के बाद, उनकी शादी में दरार आ गई। यह भी खबर है कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया। कपल के करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि उन्होंने तलाक के लिए भी अर्जी दी है।

हसन अली और सामिया आरज़ू

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को वास्तव में फरीदाबाद में जन्मी और पली-बढ़ी एक भारतीय सुंदरी ने क्लीन बोल्ड कर दिया था। सामिया आरज़ू पहले दुबई में एक फ्लाइट इंजीनियर थीं और यहीं दोनों प्यार में पड़ने से पहले मिले और साथ में जीवन बिताने का फैसला किया। अद्भुत युगल अब एक सुंदर बेटी के माता-पिता हैं।

मोहसिन खान और रीना रॉय

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय के प्यार में पागल हो गए थे। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, 1983 में, इस जोड़े ने कराची में शादी कर ली। दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है लेकिन दुर्भाग्य से उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई।

वसीम अकरम और सुष्मिता सेन

पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम भी भारतीय खूबसूरती के दीवाने होने से खुद को नहीं रोक पाए। माना जाता है कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन से प्यार करते थे। दोनों की मुलाकात 2008 में शो ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’ के सेट पर हुई थी। अफ़वाहों का बाज़ार गर्म था और चर्चे यहाँ तक थे कि सुष्मिता और वसीम शादी करने वालें हैं। इसी बीच सुष्मिता ने पब्लिक स्टेटमेंट जारी किया और इन बातों का खंडन कर दिया। 

ज़हीर अब्बास और रीता लूथरा

ज़हीर अब्बास अपने करियर के शीर्ष पर एशियाई ब्रैडमैन कहे जाते थे और अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। इसी कारण से, जहीर अक्सर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते थे। वहां उनकी मुलाकात भारतीय मूल की महिला रीता लूथरा से 1980 के दशक में हुई थी। वह तब इंटीरियर डिजाइन की छात्रा थी।दोनों में प्यार हो गया और 1988 में शादी। मशहूर डिज़ाइनर रीता ने धर्म परिवर्तन किया और अपना नाम बदलकर समीना अब्बास रख लिया।