नेपाल में प्लेन क्रैश का इतिहास

29 मई 2022 तारा एयरलाइन विमान क्रैश

तारा एयरलाइन का विमान क्रैश:  इस दुर्घटना में चार भारतीयों समेत सभी 22 लोगों की मौत हो गई थी। पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले तारा एयरलाइंस के विमान 9 NAET का संपर्क टूट गया था।

2018 यूएस-बांग्ला एयरलाइंस फ्लाइट 211 क्रैश

यह विमान हादसा 2018 में हुआ था। विमान ढाका से काठमांडू जा रहा था। इस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी। विमान में 71 लोग सवार थे।

2016 तारा एयर फ्लाइट 193 क्रैश

24 फरवरी 2016 को यह विमान हादसा हुआ था। विमान पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान जा रहा था। टेकऑफ के आठ मिनट बाद विमान लापता हो गया था।  विमान में 23 लोग सवार थे। कोई नहीं बचा।

2012 सीता एयर फ्लाइट 601 क्रैश: 

विमान ने काठमांडू से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण इसकी आपाकालीन लैंडिंग कराई गई। इसी दौरान हादसा हो गया और इस विमान हादसे में 19 लोगों क मौत हो गई थी।

2012 अग्नि एयर डोर्नियर 228 क्रैश:

विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। जोमसोम हवाई अड्डे के पास पहुंचे ही विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था। इसमें 21 लोग सवार थे। हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई थी।

25 सितंबर 2011  बुद्धा क्रैश

माउंट एवरेस्ट देखने के लिए विदेशी पर्यटकों को ले जा रहा एक छोटा विमान काठमांडू के पास खराब मौसम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई।

16 दिसम्बर 2010 

सुदूर पूर्व नेपाल के हिमालय की तलहटी में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 22 लोगों की मौत हो गई।