बॉलीवुड सितारे जो  बरेली में जन्में 

BAREILLY CONNECTION

Priyanka Chopra Jonas

प्रियंका का जन्म बरेली में हुआ है।  सन 2000 में वह मिस वर्ल्ड पेजेंट विजेता रहीं हैं। उन्हें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। 2016 में,  उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

Courtesy: Instagram

Disha Patani

मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी भी बरेली में जन्मी थी। दिशा अपने हाव भाव और खूबसूरती के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु  फिल्म लोफर से करें करी। उनके चर्चित फिल्मों में प्रमुख हैं धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, बागी 2, भारत, राधे, बागी 3, कुंग फू योगा,  मलंग और एक विलन रिटर्न्स।

Courtesy: Instagram

Rati Agnihotri

80 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री रति अग्निहोत्री भी बरेली में जन्मी थीं। फिल्म एक दूजे के लिए में उनका अभिनय कौन भूल सकता है। फर्ज और कानून, तवायफ, आपके साथ, हुकूमत न जाने कितनी हिट फिल्में उन्होंने अपने करियर में दीं। रति ने तमिल तेलुगू हिंदी कई भाषाओं में अपने अभिनय का बेहतरीन परिचय दिया। 

Courtesy: Instagram

Kritika Kamra

बरेली में जन्मीं कृतिका कामरा एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं। कामरा को टेलीविजन शो कितनी मोहब्बत है में आरोही, कुछ तो लोग कहेंगे में डॉ. निधि की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने ज़बरदस्त अभिनय की वजह से बहुत ख्याति प्राप्त की है है। 

Courtesy: Instagram

Paras Arora

बॉलीवुड औत TV के मशूर अभिनेता पारस अरोड़ा का भी बरेली से संबंध है। पारस रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र, टाइगर श्रॉफ़ के साथ बागी 1, बागी 2, रज्जो, पानी, फोर्स 2 जैसी चर्चित फिल्मों के लिए जाने जाते है। महाभारत टीवी सीरियल में अभिमन्यु के पात्र में इन्होंने करोड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया। 

Courtesy: Instagram

Hiba Nawab

छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा हिबा नवाब की भी बरेली में पैदाइश है। इनके कई चर्चित सीरीयल हैं जैसे वो तो है अलबेला, जीजाजी छत पर हैं, यह रिश्ता क्या कहलाता है, सात फेरे सलोनी का सफर इत्यादि। इनका काफ़ी  बड़ा फैन बेस है और एक कामयाब टीवी अभिनेत्री हैं।

Courtesy: Instagram

Jatin Suri

जतिन सूरी भी बरेली से हैं।  इन्होंने हीरोपंती 1, हीरोपंती 2, यारियाँ और TV सिरीज़ जस्टिस अभय में ख़ूब नाम कमाया। इनकी आनेवाली फ़िल्म नेपटिज़म  भी ख़ूब चर्चा में है।  

Courtesy: Instagram

Shrashti Maheshwari

TV अभिनेत्री सृष्टि माहेश्वरी भी मूल रूप से बरेली से ताल्लुक रखतीं हैं। उन्हें अपने करियर में TV शो बिग बॉस सीजन 7 से लोकप्रियता मिली। माहेश्वरी ने थपकी प्यार की, दो दिल बंधे एक डोरी से, अलादीन नाम तो सुना होगा और दिव्या द्रिश जैसे कई टेलीविजन धारावाहिकों में ख़ूब नाम कमाया।

Courtesy: Instagram

Dheeraj Dhoopar

अभिनेता धीरज धुपर का कनेक्शन भी बरेली से ही है। इनका सबसे ज़्यादा चर्चित सेतीयल रहा है ससुराल सिमर का। इसके अलावा इनको कुंडली भाग्य और शेरदिल शेरगिल में लोगों ने बहुत पसंद किया। धीरज डांस इंडिया डांस और सारेगामापा जैसे रियलिटी शो को होस्ट भी कर चुके हैं।

Courtesy: Instagram

Maera Mishra

मायरा मिश्रा का जन्म और पालन-पोषण भी बरेली में हुआ।  वह बहुत प्रतिभाशाली है और भाग्यलक्ष्मी जैसी टीवी श्रृंखला के लिए जानी जाती है। It's Good to See You Again, महाराज की जय हो, रोना सिखा देवे  और कुमकुम भाग्य जैसे TV प्रोग्रामों से इन्होंने बहुत सुर्ख़ियाँ बटोरीं। 

Courtesy: Instagram