10 बदकिस्मत  फ़िल्में अगर पूरी बन जातीं तो होतीं  सुपर हिट 

Ran Kshetra

'मैंने प्यार किया' हिट जोड़ी सलमान खाना और भाग्यश्री के बार फिर 1990 में बनी 'रण क्षेत्र'. में नज़र आने वाले थे। इस जोड़ी का क्रेज़ उस वक्त आसमाँ पर था। इस दौरान भाग्यश्री ने हिमालय दासानी से शादी कर ली और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। यकीनन यह बहुत बड़ी ब्लाक्बस्टर होती अगर समस्य पर रिलीज़ हो गयी होती।

Raju Raja Ram

जैकी श्रॉफ, गोविंदा, सलमान खान और मनीषा कोइराला अभिनीत, राजू राजा राम डेविड धवन द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी थी। इसके निर्माता खुद जैकी थे। फ़िल्म जब अनाउन्स हुई तो इसका बहुत क्रेज़ था। क़िस्मत में इसका पूरा होना नहीं लिखा था। शेड्यूल से देरी और बाद में अभिनेताओं की डेट्स ना उपलब्ध होने के कारण दुर्भाग्य से, फिल्म कभी फ्लोर पर नहीं गई।

Inshallah

मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली, सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ इंशाल्लाह फ़िल्म बना रहे थे। दर्शकों को इसका बेताबी से इंतेज़ार था लेकिन तभी यह ख़बर आयी कि यह फ़िल्म अब रोक दी गयी है। सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे का कारण यह है कि सलमान और भंसाली की बीच अप्रत्याशित रूप से भारी रचनात्मक मतभेद पैदा हो गए।

Talisman

रातों रात फ़िल्मी गलियारों में तालिसमान के चर्चे होने लगे जब ख़बर फैली कि भारतीय महाकाव्य चंद्रकांता के रूपांतरण तालिसमान में अमिताभ बच्चन को मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे। दर्शकों की आस तब और बढ़ गयी जब एक डेढ़ मिनट का टीज़र भी जारी किया गया था जिसमें अमिताभ बच्चन एक रहस्यमय अवतार में थे। राम माधवानी द्वारा निर्देशित किया जाना था लेकिन यह फ़िल्म कभी पूरी ना हो सकी।

Time Machine

मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर द्वारा निर्देशित टाइम ट्रैवल पर आधारित इस फिल्म में आमिर खान, रवीना टंडन, गुलशन ग्रोवर, नसीरुद्दीन शाह, रेखा, अमरीश पुरी और विजय आनंद अभिनय कर रहे थे। वैज्ञानिक टाइम मशीन के कथानक पर बनने वाली यह फ़िल्म यकीनन सूपरहिट साबित होती। हालाँकि, फ़िल्म 80% पूर्ण थी लेकिन वित्तीय कठिनाइयों की वजह से कभी पूरी नहीं हो पाई।

Xtreme City

2011 में, यह अफवाह थी कि मार्टिन स्कॉर्सेस शाहरुख खान, ऐंजेलीना जोली और लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे दिग्गजों को लेकर एक्सट्रीम सिटी नामक फिल्म बना रहें हैं। यह बताया गया था कि शाहरुख खान फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जबकि लियो एक पुलिस अफ़सर। फ़िल्म अगर सच में बनकर रिलीज़ होती तो बहुत बड़ी अंतर्रष्ट्रीय हिट साबित होती मगर अफ़सोस ऐसा हो ना पाया।

Purana Paapi

1991 में देव आनंद द्वारा पुरानी पापी नामक एक फिल्म की घोषणा की गई थी जिसमें अमिताभ बच्चन देव आनंद के साथ पहली बार काम कर रहे थे। लेकिन क्योंकि डॉक्टरों ने अमिताभ को आराम करने की सलाह दी इसलिए फिल्म को बंद कर दिया गया। देव आनंद और अमिताभ को पर्दे पर देखना का लाजवाब सपना भी इसी के साथ टूट गया।

Dus

फ़िल्म 10 मुकुल आनंद की बेहद महत्वकांक्षी फ़िल्म थी लेकिन क़िस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। मुकुल 1997 में अचानक दुनिया को अलविदा कह गए, संजय दत्त, सलमान खान, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और राहुल देव जैसे कलाकार इसकी कास्ट में थे। फ़िल्म को 35-40% शूट कर लिया गया था। हालाँकि, बाद में कुछ फ़िल्मी गाने रिलीज़ हुए जो चार्टबस्टर बने जैसे ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’

Deva

हीरो और कर्मा जैसी फिल्मों की सफलता के बाद, सुभाष घई ने अमिताभ बच्चन को देवा नामक फिल्म के लिए साइन किया। बिग बी और लिलिपुट मुख्य प्रतिपक्षी की भूमिका में नज़र आने वाले थे। फिल्म में शम्मी कपूर और मीनाक्षी शेषाद्री भी थीं। कुछ एक्शन सीन और एक गाने की शूटिंग के बाद फिल्म अमिताभ बच्चन और सुभाष घई में बहुत सारे रचनात्मक मतभेद के कारण ठंडे बस्ते में डाल दी गई।

Shantaram

2007 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और हॉलीवुड के राजा जॉनी डेप जैसी तगड़ी स्टार कास्ट वाली फ़िल्म शांताराम का ऐलान हुआ। मीरा नायर की इस महत्वकांक्षी फ़िल्म की बात जंगल की आग की तरह फैल गयी। दुःख की बात यह है कि शांताराम कभी नहीं बनी।