Bollywood  की  11 रहस्यमयी मौतें

SRIDEVI

श्रीदेवी बॉलीवुड की बेहद प्रसिद्ध और महान अभिनेत्री थीं। 24 फरवरी 2018 को दुबई में एक होटल में श्रीदेवी का रहस्यमयी तरीक़े से निधन हो गया। रिपोर्ट में पुष्टि की कि उनकी  मौत का कारण कमरे के बाथटब में डूबना था लेकिन कोई बाथटब में कैसे डूब सकता है?   दुबई में मामला बंद कर दिया गया और उनकी मौत एक गहरा रहस्य बना हुआ है।

GURU DUTT

प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक, गुरु दत्त का अक्टूबर 1964 में 39 वर्ष की कम उम्र में पेडर रोड मुंबई में अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। उन्हें प्यासा, कागज के फूल, साहेब बीवी और गुलाम और कई अन्य जैसी क्लासिक फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनकी मौत के पीछे कई तर्क दिए गए लेकिन वर्षों बाद भी उनके प्रशंसक सदमें में ही हैं।

SILK SMITHA

वह एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेत्री थीं और चेन्नई स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। उनकी मौत का कारण अभी भी लोगों के लिए अज्ञात है। हत्या की संभावना थी लेकिन पुलिस ने आत्महत्या के नाम पर उसका मामला बंद कर दिया और इस तरह यह भी बॉलीवुड की रहस्यमयी मौत बन गयी।

DIVYA BHARTI

यह नाम की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से हैं जो अपने घर की पांचवीं मंजिल से गिर गई और दुनिया छोड़ गयीं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और इस नतीजे पर पहुंची कि उन्होंने  आत्महत्या की थी और यह हत्या नहीं थी। उंनके फ़ैन आजतक इस बात से राज़ी नहीं हैं। 

PARVEEN BABI

परवीन बाबी एक ज़माने में इतनी लोकप्रिय थीं कि वह टाइम मैगज़ीन के कवर पर पहुंचने वाली पहली अभिनेत्री बनीं।फिर कुछ असफल रिश्ते और वह सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित हो गयीं। एक दिन मुंबई में अपने घर पर मृत पायी गयीं। उनकी मौत के दौरान भी यह बात उठी कि  उन्होंने खुदकुशी नहीं की उनकी हत्या की गई। यह केस अभी भी एक रहस्य है।

JIAH KHAN

बॉलीवुड की 25 वर्षीय और मेहनती अभिनेत्री जिया खान को 3 जून 2013 को उनके जुहू स्थित घर में छत से लटका पाया गया था। कई अफवाहें फैलीं और यह भी माना गया कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की बल्कि यह एक हत्या थी। उनके परिवार वाले आजतक इसे हत्या नहीं मानते।

SUSHANT SINGH RAJPUT

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में पंखे की छत से लटककर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि वह बड़ी मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे और डिप्रेशन में थे। उनके गले पर कुछ निशान थे जो आज तक रहस्य है। उनके फ़ैन इसे आज तक सदमें में हैं और इस घटना को साज़िश कहते हैं।

KULJEET RANDHAWA

कुलजीत रंधावा एक ज़बरदस्त मॉडल और अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में प्रसिद्धि पा रहीं थी कि तभी झबर आयी कि , जुहू में अपने घर पर वह मृत पाई गई। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें लिखा कि वह अपने जीवन में कई जटिलताओं के कारण अपना जीवन समाप्त कर रही हैं। मगर प्रशंसक इस बात को पचा नहीं पाए।

KUNAL SINGH

बॉलीवुड के क्यूट अभिनेता कुणाल सिंह, जिन्हें फिल्म "दिल ही दिल में" में देखा गया था, ने 7 फरवरी 2008 को अपने घर की छत पर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेता के पिता ने दावा किया कि यह एक हत्या थी और आत्महत्या नहीं थी लेकिन मामला बंद कर दिया और आजतक रहस्य है।

VIVEKA BABAJEE

इस खूबसूरत अभिनेत्री को 2010 में अपने घर पर एक सुसाइड नोट के साथ लटका हुआ पाया गया था जिसमें उनके प्रेमी की ओर इशारा करते हुए कहा गया था कि उसी ने उन्हें  मार डाला। लेकिन सबूत इतने मजबूत नहीं थे कि यह घोषित किया जा सके और यह मामला आत्महत्या के नाम पर बंद कर दिया गया।

NAFISA JOSEPH

नफीसा जोसेफ, एक जानी मानी वीजे थीं और बॉलीवुड में अभिनेत्री के रूप में भी उनको ख्याति मिल रही थी। 2004 में मुंबई में अपने ही अपार्टमेंट में उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार वह डिप्रेशन की शिकार थीं। नज़दीकी दोस्तों को विश्वास नहीं हुआ जब उन्होंने नफीसा की आत्महत्या की ख़बर सुनी।