Shark Tank India 3 के जज  की कुल संपत्ति 

Anupam Mittal

2024 तक, भारतीय उद्यमी और एंजल निवेशक अनुपम मित्तल की कुल संपत्ति अनुमानित रूप से 185 करोड़ रु. है। 

Anupam Mittal

 उनका धन संचय समृद्ध व्यावसायिक प्रयासों, चतुर निवेश और टेलीविजन पर उपस्थिति से उत्पन्न हुआ है।वह shadi.com के संस्थापक हैं। उनकी पर्सनालिटी और बोलने के सलीक़े ने उन्हें बहुत प्रसिद्ध बना दिया है। 

Ritesh Agarwal

अति सादगी से भरे रितेश OYO के संस्थापक रितेश अग्रवाल की कुल संपत्ति लगभग ₹15,000 करोड़ आंकी गई है। महज 30 साल की उम्र में इतनी बड़ी नेटवर्थ हासिल करना इस उद्यमी और नए शार्क्स में से एक को भारत के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से एक बनाता है। 

Aman Gupta

अपनी कटीली प्रतिक्रिया और सेंस ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। हालाँकि बोट ब्रांड का मूल्यांकन 9800 करोड़ रुपये से अधिल है, अमन गुप्ता की व्यक्तिगत कुल संपत्ति 720 करोड़ के आसपास है।

Namita Thapar

नमिता की कुल संपत्ति 600 करोड़ रुपये के अधिक मानी जाती है। नमिता थापर मुख्य रूप से एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स के कार्यकारी निदेशक के रूप में अपनी भूमिका से अपनी आय प्राप्त करती हैं। 'Mera expertise नहीं है' उनका प्रसिद्ध कथन है।

Vineeta Singh

IIT और IIM की पूर्व छात्रा, Sugar Cosmetics की CEO और संस्थापक ने अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए 1 करोड़ रुपये की नौकरी की पेशकश को अस्वीकार करने का फैसला किया। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 300 करोड़ रुपये है।

Peyush Bansal

समर्पण और विशेषज्ञता के माध्यम से, वह उभरते उद्यमियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गए हैं। 2024 तक, लेंसकार्ट के संस्थापक पीयूष बंसल की कुल संपत्ति लगभग 600 करोड़ रु. होने का अनुमान है।

Azhar Iqubal

31 साल के अज़हर इक़बाल की अनुमानित संपत्ति 500 ​​करोड़ रुपये है। अपना व्यावसायिक उद्यम शुरू करने के लिए उन्होंने आईआईटी को छोड़ दिया था। 

Deepinder Goyal

न्यू शार्क दीपिंदर गोयल की अनुमानित कुल संपत्ति 2030 करोड़ रुपये है। 2022 में, गोयल ने ज़ोमैटो फाउंडेशन को 387 करोड़ रुपये मूल्य के ईएसओपी शेयरों का योगदान दिया, जिससे उनकी ईएसओपी आय का कुल मूल्य लगभग 700 करोड़ रुपये हो गया है।

Varun Dua

ACKO के संस्थापक और सीईओ, वरुण दुआ की अनुमानित कुल संपत्ति 107 करोड़ रुपये है। 

Amit Jain

एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से एक समृद्ध उद्यमी और अब शार्क टैंक इंडिया में जज बनने का उनका सफर वाकई उल्लेखनीय है। Cardekho के अमित जैन की कुल संपत्ति रु. 3017 करोड़ रुपये जानी जाती है । 

Radhika Gupta

अनुमान के मुताबिक,Edelweiss Mutual Fund की एमडी और सीईओ - राधिका गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 41 करोड़ रु। आंकी गई है। 

Ronnie Screwvala

2009 में, रोनी स्क्रूवाला ने टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में स्थान अर्जित किया। मीडिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि उनके पास 12,800 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ बॉलीवुड के सबसे धनी व्यक्ति का खिताब है। वह UTV और UPGRAD के फाउंडर हैं।