दही एक  फायदे अनेक

दही के फ़ायदे 

दही का प्रयोग हर घर में होता है। लेकिन क्या आपको पता है दही में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिनको खाने से शरीर को फायदा होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है। दूध के मुकाबले दही सेहत के लिए ज्यादा फायदा करता है।

दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत समाप्त होती है।

दही और पेट 

लूगर्मियों में लू से बचने के लिए दही का प्रयोग किया जाता है। लू लगने पर दही पीना चाहिए।

लू से बचाए दही 

दही पीने से पाचन क्षमता बढ़ती है और भूख भी अच्छे से लगती है ।

पाचन शक्ति बढ़ायें 

सर्दी और खांसी के कारण सांस की नली में इन्फेक्शन हो जाता है। इस इंफेक्शन से बचने के लिए दही का प्रयोग करना चाहिए।

सर्दी से दिलाए निजात 

दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही खाने से दांत भी मजबूत होते हैं। दही ऑस्टियोपोरोसिस (जोडों की बीमारी) जैसी बीमारी से लड़ने में भी मददगार है।

दही है कैल्शियम से भरपूर 

मुंह के छालों के लिए यह बहुत ही अच्छा घरेलू नुस्खा है। मुंह में छाले होने पर दही से कुल्ला करने पर छाले समाप्त हो जाते हैं।

दही है कैल्शियम से भरपूर 

दही के सेवन से हार्ट में होने वाले कोरोनरी आर्टरी रोग से बचाव किया जा सकता है। दही के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है।

दही हार्ट की सेहत के लिए 

चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मुलायम मे होती है और त्वचा में निखार आता है। दही से चेहरे की मसाज की जाए तो यह ब्लीच के जैसा काम करता है। इसका प्रयोग बालों में कंडीशनर क के तौर पर भी किया जाता है।

दही से त्वचा में निखार 

गर्मियों में त्वचा पर सनबर्न होने के म बाद दही से मलना चाहिए, इससे सनबर्न और टैन से फायदा मिलता है।

सनबर्न और टैनिंग में दही 

सर्दियों में त्वचा का रुखापन दूर करने के लिए दही का प्रयोग करना चाहिए। जैतून के तेल और नींबू के रस के साथ दही को चेहरे पर लगाने से चेहरे का रुखापन समाप्त होता हैं।

त्वचा का रुखापन दूर करे 

गर्मी के मौसम में दही और उससे बनी छाछ का ज्यादा मात्रा में प्रयोग किया जाता है। क्योंकि छाछ और लस्सी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। दही का रोजाना सेवन करने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

दही से बनी छाछ का लाभ