बॉलीवुड फ़िल्में जिनके नाम में जानवर   शामिल हैं 

CHIPKALI

2023 की इस फ़िल्म में यशपाल शर्मा, योगेश भारद्वाज, तनिष्ठा बिस्वास और कौशिक कर ने मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म का निर्देशन कौशिक कर ने किया है।

LAKKADBAGGHA 

लकड़बग्घा एक 2023 की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो विक्टर मुखर्जी द्वारा निर्देशित है और इसमें अंशुमान झा, रिधि डोगरा, परेश पाहुजा और मिलिंद सोमन ने अभिनय किया है।

TIGER 3

टाइगर 3 मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित एक्शन थ्रिलर  है। टाइगर ज़िंदा है (2017) की अगली कड़ी, यह टाइगर फ़्रैंचाइज़ी में तीसरी किस्त है और YRF स्पाई यूनिवर्स में पाँचवीं किस्त है

SHERNI 2021

शेरनी 2021 की भारतीय हिंदी-भाषा की थ्रिलर फ़िल्म है।फिल्म में विद्या बालन एक भारतीय वन सेवा अधिकारी की प्रमुख भूमिका में हैं। सहायक भूमिकाओं में शरत सक्सेना, विजय राज, इला अरुण, बृजेंद्र काला, नीरज कबी और मुकुल चड्ढा  हैं।

BHEDIYA 

भेड़िया अमर कौशिक द्वारा निर्देशित कॉमेडी हॉरर फिल्म है। फिल्म में वरुण धवन और कृति सैनॉन हैं।रोहित शेट्टी की दिलवाले के बाद भेडिया वरुण और कृति की एक साथ दूसरी फिल्म है।इस फ़िल्म को मिली जूली प्रतिक्रिया मिली।

Ek THA TIGER

एक था टाइगर कबीर खान द्वारा निर्देशित और निर्माता आदित्य चोपड़ा 2012 की सुपर हिट एक्शन थ्रिलर फिल्म है । यह टाइगर फ़्रैंचाइज़ी में पहली किस्त है। सलमान ख़ान, कटरीना कैफ़ के अलावा इसमें रणवीर शौरी , रोशन सेठ , गिरीश कर्नाड और गेवी चहल हैं। फ़िल्म दर्शकों को ख़ूब पसंद आयी थी।

SHERNI 1988

शेरनी हरमेश मल्होत्रा ​​​​द्वारा निर्देशित 1988 की एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में श्रीदेवी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि शत्रुघ्न सिन्हा, प्राण, रंजीत, कादर खान, तेज सप्रू सहायक भूमिकाओं में हैं। संगीत कल्याणजी-आनंदजी द्वारा रचित है।

HAATHI MERA SAATHI

हाथी मेरे साथी 1971 में बनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इसमें राजेश खन्ना और तनुजा मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशन एम॰ ए॰ तिरुमुगम ने किया। इसकी पटकथा सलीम-जावेद ने लिखी जो दोनो की पहली सहभागिता भी थी ।

SAAND KI AANKH

सांड की आँख 2019 की बायोपिक फिल्म है, जो तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू और प्रकाश झा मुख्य भूमिका में हैं। यह शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है।

LIGER

लाइगर पुरी जगन्नाथ द्वारा लिखित और निर्देशित 2022 की एक भारतीय खेल एक्शन फिल्म है। इसमें विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे, राम्या कृष्णा और रोनित रॉय प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

TIGER ZINDA HAI 

टाइगर ज़िन्दा है'2017 ki अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फ़िल्म है। यह 2012 में आई फ़िल्म एक था टाइगर का दुसरा भाग है। फ़िल्म में एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ साथ मे नज़र आये।फ़िल्म सुपर हिट रही थी।

KUTTEY

कुत्ते 2023 की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन आसमान भारद्वाज ने किया है। फिल्म में तब्बू, अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज जैसे कलाकारों की टुकड़ी है।

ANIMAL

एनिमल एक 2023 की फ़िल्म है। यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित है। इसमें रणबीर कपूर, परिणीति चोपड़ा, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य किरदार में हैं।

NAAGIN 1976

नागिन 1976 में बनी डरावनी थ्रिलर फिल्म है। राज कुमार कोहली द्वारा निर्देशित, इसमें सुनील दत्त, रीना रॉय, जितेन्द्र, फ़िरोज़ ख़ान, संजय ख़ान, विनोद मेहरा, रेखा, योगिता बाली, मुमताज़, कबीर बेदी है। यह अत्यंत प्रसिद्ध और सफल रही थी।

DUNKI 

2023 ki डंकी फिल्म है भी DONKEY से प्रभावित है। फिल्म राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है और इसमें शाहरुख खान और तापसी पन्नू मुख्य किरदार निभाएंगे। विषय भारतीयों द्वारा कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में प्रवास करने के लिए अवैध बैकडोर मार्ग के बारे में है।